फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pakistan: पाकिस्तान पर मंडरा रहा बड़ा खतरा, आखिर क्या होने वाला है? वैज्ञानिकों ने दी चेतावनी

Thu, 23 Apr 2026 12:50 PM IST
Dharmendra Kumar Singh फीचर डेस्क, अमर उजाला

सार

Weather in Pakistan: वैज्ञानिक लगातार अल नीनो को लेकर चेतावनी दे रहे हैं। उनका कहना है कि इसकी वजह से दुनिया में तापमान बढ़ेगा। इसका प्रभाव पड़ोसी देश पाकिस्तान पर भी पड़ेगा। 
विज्ञापन
1 of 5
पाकिस्तान पर मंडरा रहा बड़ा खतरा, आखिर क्या होने वाला है? - फोटो : AI
Weather in Pakistan: पाकिस्तान की आर्थिक स्थित पहले से ही खराब है। पड़ोसी देश में महंगाई चरम पर है। प्रेट्रोल से लेकर आटा तक के दाम आसमान छू रहे हैं। अब इस बीच एक ऐसी खबर सामने आई है, जो पाकिस्तान के लिए तबाही लाने वाली है। वैज्ञानिकों ने अल नीनो को लेकर चेतावनी जारी की है। शोधकर्ताओं ने कहा कि प्रशांत महासागर के नीचे विशाल गर्मी फैली हुई है। यह सतह की स्थितियों को अल नीनो के विकास की तरफ मोड़ रही है। इस पैटर्न से साल के अंतिम में एक बेहद शक्तिशाली अल नीनो की घटना की संभावना बढ़ रही है। अल नीनो पाकिस्तान और भारतीय उपमहाद्वीप समेत पूरी की मौसम प्रणालियों को प्रभावित कर सकता है। 

समुद्र के भीतर बढ़ रही गर्मी

यूरोपीय मध्यम-श्रेणी मौसम पूर्वानुमान केंद्र (ECMWF) के वैज्ञानिकों ने एक शोध किया है। इसमें पता चला है कि भूमध्य रेखा पर स्थित प्रशांत क्षेत्र में गर्म पानी अब ठंडी पड़ रही सतह की परत के नीचे पूर्व की तरफ फैलता जा रहा है। सतह का तापमान कम होने के बाद भूमिगत गर्मी आगे बढ़ती जा रही है। भविष्य में यह और तेज हो सकता है।
 
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 5
पाकिस्तान पर मंडरा रहा बड़ा खतरा, आखिर क्या होने वाला है? - फोटो : AI
वैज्ञानिक ने अपना ज्यादा ध्यान अल नीनो 3.4 पर क्रेंदित किया हुआ है। यह पूर्वी-मध्य भूमध्यरेखीय प्रशांत क्षेत्र का ट्रैंकिग इलाका है। अमेरिका के नेशनल ओशनिक एंड एटमॉस्फेरिक एडमिनिस्ट्रेशन (NOAA) ने मार्च में पूर्वानुमान जताया था कि जून से लेकर अगस्त के महीने तक अल नीनो की 62 फीसदी संभावना है। इसके जून और अगस्त के बीच विकास होने की संभावना है। 
 
विज्ञापन

3 of 5
पाकिस्तान पर मंडरा रहा बड़ा खतरा, आखिर क्या होने वाला है? - फोटो : संवाद
कब तक बन सकता है सुपर अल नीनो? 

वैज्ञानिकों के विश्लेषण से पता चला है कि साल के आखिर तक सुपर अल नीनो के बनने की संभावना है। वैज्ञानिकों के लिए वसंत में पूर्वानुमान लगाना मुश्किल होता है, क्योंकि इस समय महासागर और वायुमंडल का एक दूसरे पर कम प्रभाव हो जाता है। इस दौरान अल नीनो और ला नीना के पूर्वानुमानों के लिए यह विश्वसनीय समय नहीं माना जाता है। मौसम विशेषज्ञ अब इस संकेत को लेक गंभीर हो चुके हैं, लेकिन नाम को अंतिम रूप देने को लेकर भी सतर्क हैं। 

Viral Video: दिल्ली मेट्रो में शख्स ने किया ऐसा पोल डांस, देखकर लोगों ने फेर लिया मुंह

4 of 5
पाकिस्तान पर मंडरा रहा बड़ा खतरा, आखिर क्या होने वाला है? - फोटो : Adobe Stock
पाकिस्तान पर क्या होगा प्रभाव? 

अल नीनो का अलग-अलग इलाकों पर अलग प्रभाव होता है। लेकिन इसके कारण कुछ इलाकों में बाढ़ और अशांत मौसम की संभावनाएं बढ़ जाती हैं। इसके कारण पाकिस्तान में मानसून कमजोर हो सकता है, जिससे पड़ोसी देश में सूखा पड़ सकता है। पाकिस्तान मौसम विज्ञान विभाग को अल नीनो की संभावना है। 

Viral: बंदर ने 3 महीने की बच्ची को समझ लिया अपना बच्चा, बंधक बनाकर करती रही दुलार, भावुक कर देगा ये वीडियो
 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
पाकिस्तान पर मंडरा रहा बड़ा खतरा, आखिर क्या होने वाला है? - फोटो : Adobe Stock
क्या है अल नीनो

अल नीनो एक प्राकृतिक घटना है। इस दौरान भूमध्य रेखा के पास प्रशांस महासागर की सतह पर पानी सामान्य से ज्यादा गर्म हो जाता है। प्रशांत महासागर का पानी गर्म होने से सर्दियों में जेट स्ट्रीम आम तौर पर उत्तरी अमेरिका के ऊपर दक्षिण की तरफ मुड़ जाता है। अटलांटिक महासागर के ऊपर वायुमंडल में बहने वाली तेज हवाएं अक्सर नए तूफानों के विकास से पहले ही कमजोर कर देती हैं। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें