फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rare Planet Alignment: 18 साल बाद अतंरिक्ष में दिखेगा अद्भुत नजारा, जानिए ऐसा क्या होने जा रहा है दुर्लभ

Tue, 07 Jun 2022 03:31 PM IST
धर्मेंद्र सिंह फीचर डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
18 साल बाद अतंरिक्ष में दिखेगा अद्भुत नजारा - फोटो : Pixabay
Solar System: समय-समय पर अतंरिक्ष में अद्भुत और दुर्लभ घटनाएं घटती रहती हैं। इन्हीं अद्भुत घटनाओं में से एक है अंतरिक्ष में ग्रहों का एक लाइन में आना। इस महीने आपको आसमान में दुर्लभ और अद्भुत नजारा देखने को मिलेगा। अंतरिक्ष में पांच ग्रह एक सीधी लाइन में नजर आएंगे। इस पूरे महीने बुध (Mercury), शुक्र (Venus), मंगल (Mars), बृहस्पति (Jupiter) और शनि (Saturn) एक लाइन में नजर आएंगे। 

हालांकि धरती से आसमान में इस दुर्लभ नजारे को देखने के लिए दूरबीन और वैज्ञानिक उपकरणों की जरूरत पड़ती है। इसलिए अद्भुत नजारे को देखने के लिए दूरबीन की जरूरत पड़ेगी। इस नजारे को सुबह-सुबह एक के बाद एक देख सकते हैं। अंतरिक्ष में 18 साल बाद अतंरिक्ष में यह नजारा देखने को मिलेगा। इससे पहले दिसंबर 2004 में आखिरी बार यह नजरा दिखा था। सबसे बड़ी बात यह है कि इस बार बुध और शनि के बीच की दूरी भी बेहद कम होगी। 
 
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 5
18 साल बाद अतंरिक्ष में दिखेगा अद्भुत नजारा - फोटो : Pixabay

स्काई एंड टेलिस्कोप (Sky & Telescope) के ऑब्जर्विंग एडिटर डायना हैनिकेनन का कहना है कि पांचों ग्रहों का इस प्रकार से एक सीधी रेखा में आना कोई दुर्लभ नहीं है। इन ग्रहों को अंतिम बार साल 2004 में ऐसे ही एक सीधी रेखा में देखा गया था। अब यह ग्रह फिर 18 साल बाद 2040 में भी एक साथ आएंगे। 
विज्ञापन

3 of 5
18 साल बाद अतंरिक्ष में दिखेगा अद्भुत नजारा - फोटो : Pixabay
हैनिकेन ने बताया कि यह घटना भले ही दुर्लभ न लगे, लेकिन आप घर के बाहर जाते हैं और एक सीधी रेखा में यह ग्रह आपको दिख जाएं, तो ये दुर्लभ है। जून का महीना जैसे जैसे बीतता जाएगा। बुध ग्रह को आसानी से देखा जा सकता है। 

4 of 5
18 साल बाद अतंरिक्ष में दिखेगा अद्भुत नजारा - फोटो : Pixabay

उन्होंने उम्मीद जताई है कि 24 जून को नजारा बेहद खास हो सकता है। इस दिन लोगों को शुक्र और मंगल के बीच घटता हुआ अर्धचंद्र भी दिखाई देगा। सूर्योंदय से 30 मिनट पहले इस नजारे को देखा जा सकता है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
18 साल बाद अतंरिक्ष में दिखेगा अद्भुत नजारा - फोटो : Pixabay
इस नजारे को देखने के लिए सबसे अच्छी जगह पूर्व की तरफ क्षितिज में है और इस नजारे को दूरबीन से देख सकते हैं। हैनिकेन ने कहा कि बुध नहीं दिखे तो निराश होने की जरूर नहीं है। अगर चार ग्रह भी एक साथ दिखते हैं, तो एक खूबसूरत नजारा होगा। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें