फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Solar Eclipse: सैकड़ों वर्षों में पहली बार होगा ऐसा सूर्य ग्रहण, दुनिया हो जाएगी हैरान, दिन में हो जाएगी रात

Mon, 21 Jul 2025 10:24 AM IST
धर्मेंद्र सिंह फीचर डेस्क, अमर उजाला

सार

Solar Eclipse: खगोलीय घटनाओं में दिलचस्पी रखने वालों के लिए कुछ बेहद खास होने वाला है। साल 2027 में दुनिया ऐतिहासिक पूर्ण सूर्यग्रहण देखेगी। इस दौरान दोपहर के समय ही आसमान में अंधेरा हो जाएगा।
विज्ञापन
1 of 5
सैकड़ों वर्षों में पहली बार होगा ऐसा सूर्य ग्रहण, दुनिया हो जाएगी हैरान - फोटो : Adobe Stock
Solar Eclipse: खगोलीय घटनाओं में दिलचस्पी रखने वालों के लिए कुछ बेहद खास होने वाला है। साल 2027 में दुनिया ऐतिहासिक पूर्ण सूर्यग्रहण देखेगी। इस दौरान दोपहर के समय ही आसमान में अंधेरा हो जाएगा। हाल के इतिहास में ऐसा सूर्य ग्रहण कभी नहीं दिखा है और आने वाले करीब 100 वर्ष तक भी नहीं दिखेगा। यह सूर्य ग्रहण अटलांटिक महासागर से शुरू होगा। इसके बाद जिब्राल्टर जलडमरूमध्य, दक्षिणी स्पेन, उत्तरी अफ्रीका से अरब प्रायद्वीप तक नजर आएगा। हालांकि, हिंद महासागर के ऊपर यह धुंधला हो जाएगा।

दुनिया के बड़े इलाके में यह सूर्य ग्रहण दो अगस्त 2027 को दिखाई देगा। इस दौरान सूर्य आंखों से पूरी तरह नजर नहीं आएगा और दुनिया में करीब छह मिनट के लिए अंधेरा छा जाएगा। यह सैकड़ों वर्षों के इतिहासर का सबसे लंबा सूर्य ग्रहण होगा। अभी तक इतिहास का सबसे लंबा पूर्ण सूर्य ग्रहण 743 ईसा पूर्व हुआ था, तब 7 मिनट 28 सेकंड के लिए अंधेरा छाया था। 
 
विज्ञापन

2 of 5
सैकड़ों वर्षों में पहली बार होगा ऐसा सूर्य ग्रहण, दुनिया हो जाएगी हैरान - फोटो : Freepik
कई महाद्वीपों में दिखेगा यह सूर्य ग्रहण 

दो अगस्त 2027 में लगने वाला सूर्य ग्रहण का पूर्ण पथ 275 किलोमीटर चौड़ा है। यह कई महाद्वीपों में दिखेगा। इसे महान उत्तरी अफ्रीकी ग्रहण भी कहा जा रहा है, क्योंकि अफ्रीका के ज्यादातर देशों में नजर आएगा। यह सूर्य ग्रहण अपनी अवधि की वजह से विशेष होगा। यह ग्रहण छह मिनट तक रहेगा और ऐसा अगले 100 वर्षों तक नहीं होने वाला है। विशेषज्ञों का कहना है कि 2027 के बाद ऐसा सूर्य ग्रहण शायद 2114 में होगा।
 
विज्ञापन

3 of 5
सैकड़ों वर्षों में पहली बार होगा ऐसा सूर्य ग्रहण, दुनिया हो जाएगी हैरान - फोटो : Freepik
जानिए कहां-कहां नजर पूर्ण सूर्य ग्रहण?

अगस्त, 2027 का सूर्य ग्रहण अटलांटिक महासागर में शुरू होगा और जिब्राल्टर जलडमरूमध्य के पास जमीन पर उतरेगा। पूर्ण सूर्य ग्रहण सबसे पहले दक्षिणी स्पेन, जिब्राल्टर और मोरक्को में नजर आएगा। इसके बाद अल्जीरिया, ट्यूनीशिया, लीबिया और मिस्र में सूर्य ग्रहण तब होगा, जब वह आकाश में अपने उच्चतम बिंदु पर होगा।

Zara Hatke: 75 साल पुराने पत्र ने खोला ऐसा रहस्य, इस देश में मिला बेहद दुर्लभ खजाना

4 of 5
सैकड़ों वर्षों में पहली बार होगा ऐसा सूर्य ग्रहण, दुनिया हो जाएगी हैरान - फोटो : Freepik
मिस्र के बाद सूर्य ग्रहण लाल सागर को पार करते हुए सऊदी अरब, यमन और सोमालिया में दिखेगा। स्पेन के काडिज और मलागा शहरों में चार मिनट से अधिक तक पूरी तरह से अंधेरा रहेगा। मोरक्को के टैंजियर और टेटुअन में पूर्ण सूर्य ग्रहण सबसे अच्छा दिखाई देगा, क्योंकि ये केंद्रीय छाया पट्टी के ठीक नीचे होंगे।

Viral Video: बच्ची कमरे से जैसे ही निकली दरवाजे पर फन फैलाए फुफकार रहा था कोबरा, ऐसे बची जान, देखें वीडियो
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
सैकड़ों वर्षों में पहली बार होगा ऐसा सूर्य ग्रहण, दुनिया हो जाएगी हैरान - फोटो : Freepik
क्या भारत में आएगा नजर? 

ललीबिया के आसमान में सूर्य ग्रहण के दौरान पाच मिनट तक अंधेरा छाया रहेगा। मिस्र के ऐतिहासिक शहर लक्सर के पास छह मिनट तक घना अंधेरा छाया रहेगा। इटली का लैम्पेडुसा द्वीप लगभग पूरी तरह से ढक जाएगा। सऊदी अरब के जेद्दा और मक्का, यमन और सोमालिया के कुछ इलाकों में आखिरी में ग्रहण नजर आएगा। अगस्त, 2027 का सूर्य ग्रहण भारत और आसपास के देशों में दिखाई नहीं देगा।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें