August 2026 Solar Eclipse: खगोलीय घटनाओं में दिलचस्पी रखने वाले लोगों के लिए 12 अगस्त 2026 बुधवार का दिन बेहद खास है। बुधवार को साल का दूसरा और आखिरी सूर्य ग्रहण लगेगा। ग्रीनलैंड, आइसलैंड, उत्तरी रूस, अटलांटिक महासागर, उत्तरी स्पेन और पुर्तगाल के कुछ इलाकों में पूर्ण सूर्य ग्रहण दिखेगा, तो वहीं यूरोप के अन्य इलाकों, कनाडा, अमेरिका, उत्तर-पश्चिम अफ्रीका और अटलांटिक महासागर क्षेत्र में आंशिक ग्रहण नजर आएगा।
वैज्ञानिकों का कहना है कि यूरोप और उत्तरी ध्रुवीय इलाकों में करीब 27 साल बाद यह पहला पूर्ण सूर्य ग्रहण होगा। यूरोप के मुख्य भू-भाग पर 1999 के बाद यह पहला पूर्ण सूर्य ग्रहण है। इन जगहों पर कुछ पल के लिए दिन में ही अंधेरा यानी रात जैसा नजारा हो जाएगा। हालांकि, यह सूर्य ग्रहण भारत नहीं देखा जा सकेगा। सूर्य ग्रहण के दौरान सूर्य, चंद्रमा और पृथ्वी एक सीधी रेखा में आ जाते हैं और सूर्य को चंद्रमा ढक लेता है। इस खगीलय को सूर्य ग्रहण कहा जाता है।