फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mysterious River: क्यों और कैसे अचानक गायब हो जाती है ये रहस्यमयी नदी? आखिर कहां जाता है पानी

Wed, 22 Apr 2026 04:41 PM IST
Dharmendra Kumar Singh फीचर डेस्क, अमर उजाला

सार

Mysterious River: दुनिया की कुछ नदियों को अलग-अलग वजहों से रहस्यमयी माना जाता है। आज हम आपको अपनी खबर में एक ऐसी ही नदी के बारे में बताएंगे, जो अचानक गायब हो जाती है। 
विज्ञापन
क्यों और कहां अचानक गायब हो जाती है ये रहस्यमयी नदी? - फोटो : AI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

Mysterious River: दुनिया में कई रहस्यमयी जगहें और चीजें मौजूद हैं। इनमें कुछ नदियां भी शामिल हैं। सभी नदियां बहते हुए समुद्र में जाकर मिल जाती है। लेकिन क्या आपने कभी किसी नदी को बीच रास्ते में गायब होते हुए देखा है? लेकिन दुनिया में कुछ नदियां ऐसी हैं, जो बहते-बहते अचानक जमीन में समा जाती हैं और नजर नहीं आती हैं। आज हम आपको ऐसी ही एक रहस्यमयी नदी के बारे में बताएंगे, जो बहते-बहते अचानक गायब हो जाती है। 

विज्ञापन


इस नदी का नाम ओकावांगो है। यह नदी अफ्रीका के बोत्सवाना में बहती है। माना जाता है कि दुनिया की सबसे अनोखी नदियों में से एक है। आमतौर देखा जाता है कि नदियां समुद्र की तरफ बहती हैं, लेकिन ओकावांगो नदी समुद्र तक नहीं जाती है, क्योंकि यह इससे पहले ही रेगिस्तान में फैल जाती है और एक विशाल डेल्टा बना लेती है। फिर इसका पानी धीरे-धीरे रेत और जमीन में जाता है। 

इसकी वजह से यह स्थान एक हरे-भरे जगह के रूप बदल जाता है। ऐसा लगता है जैसे कि धरती पर स्वर्ग हो। यहां पर हाथी, शेर और सैकड़ों पक्षियों की प्रजातियां पाई जाती हैं। एक रिपोर्ट के मुताबिक, अफ्रीका के उत्तर-पश्चिमी बोत्सवाना में ओकावांगो डेल्टा स्थित, जो एक बेहद अनोखी जगह है। यहां पर स्थायी दलदली इलाके है। 
विज्ञापन


Video Viral: सुनार की दुकान में घुसा बंदर, अनोखे अंदाज ने लोगों को किया हैरान

बारिश के मौसम में यहां पर मैदान पानी से भर जाता है। सबसे खास यह है कि यह दुनिया के उन डेल्टा में शामिल हैं, जिनका पानी किसी महासागर या समुद्र में नहीं जाता है, बल्कि जमीन फैलकर समाप्त हो जाता है। पूरी दुनिया में ऐसे बहुत कम पाए जाते हैं। 

Viral Video: शख्स ने जिम में लिया ऐसा बदला, वीडियो देखकर लोगों के लिए हंसी रोकना हुआ मुश्किल 

Animal Video: भौंक रहे कुत्तों पर तेंदुए ने किया हमला, साथी को बचाने के लिए दोस्तों ने दिखाई गजब की एकता 

ओकावांगो नदी का पानी हर वर्ष सूखे मौसम में यहां फैल जाता है, जो इस जगह को अनोखा बनाता है। जब आसपास के इलाके सूखे होते हैं, तो इस डेल्टा में पानी भर जाता है। इसके कारण यहां पेड़-पौधे और जानवर तक इस समय के मुताबिक अपने आपको ढाल चुके हैं। यह स्थान मौसम, पानी और जीवों के बीच तालमेल का एक बेहद अच्छा उदाहरण है। यहां पर कई दुर्लभ और खतरे में पड़े जानवर भी पाए जाते हैं। 

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें