Five Powerful Nag: सांप खतरनाक और जहरीला जीव है, जिसे देखने के बाद लोगों के रोंगटे खड़े हो जाते हैं। दुनिया में सांप की तीन हजार से अधिक प्रजातियां पाई जाती हैं। भारत में सांपों की 69 ऐसी प्रजातियां पाई जाती हैं, जो बेहद खतरनाक होती हैं। इनमें 40 जमीन पर रहने वाले सांप हैं, तो वहीं 29 समुद्री सांप हैं। भारत में कोबरा (नाग) और करैत को बेहद जहरीला माना जाता है। आज हम आपको अपनी खबर में पांच शक्तिशाली नागों के बारे में बताएंगे...
शेषनाग
शेषनाग को आदिशेष या अनंत भी कहा जाता है। हिंदू धर्म में शेषनाग का काफी महत्व है। पौराणिक कथाओं के मुताबिक, पृथ्वी पर शेषनाग के सिर पर टिकी है। शेषनाग को भगवान विष्णु को सबसे बड़ा सेवक माना जाता है।