पुर्तगाल के पोर्टो शहर में बनाए गए बेहद खास होटल
शराब के बैरल में बनाए गए हैं होटल
24 घंटे का किराया है 16 हजार रुपए
270 वर्ग फीट क्षेत्र में बना है ये खास होटल
25 फीट लंबा और 9 फीट चौड़ा है
आजतक आपने कई तरह के होटलों के बारे में सुना होगा लेकिन पुर्तगाल के पोर्टो शहर में बनाए गए होटल बेहद खास हैं। पोर्टो शहर के वाइन टाउन में शराब प्रेमियों के लिए शराब के बैरल में होटल बनाए गए हैं।
विज्ञापन
2 of 4
- फोटो : winetourismportugal.com
शराब के बैरल में बने ये होटल 270 वर्ग फीट क्षेत्र में बने हैं। इनकी लंबाई 25 फीट और चौड़ाई 10 फीट है। इन होटल्स को खास तौर पर वाइन टाउन घूमने आने वाले लोगों के लिए बनाया गया है। लोग आसपास के नजारे देख सकें और घूम सकें, इसलिए होटल के बाहर बड़े लॉन भी बनाए गए हैं।
विज्ञापन
3 of 4
- फोटो : Social Media
हर एक होटल में तीन लोगों के रुकने की व्यवस्था है। इनका 24 घंटे का किराया 200 यूरो (करीब 16 हजार रुपये) है। इन होटलों के किचन, बेडरूम, बाथरूम, हॉल पारंपरिक वास्तुकला से डिजाइन किए गए हैं।
शराब के बैरल में बने ये होटल पूरी तरह से एयर कंडीशंड हैं। शहर के मेयर ने बताया कि ये अनोखे होटल यहां आने वाले पर्यटकों को अपनी ओर आकर्षित कर रहे हैं। इनसे पर्यटन को बढ़ावा मिल रहा है।