फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पढ़ें, Mahindra XUV300 और Vitara Brezza में किसका डीजल इंजन है ‘पावरफुल’

Fri, 22 Feb 2019 05:30 PM IST
Harendra Chaudhary ऑटो डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 8
XUV300 Launch Picture 01
हाल ही में लॉन्च हुई Mahindra XUV300 की सीधी टक्कर Maruti Vitara Brezza से है। सब-कॉम्पैक्ट एसयूवी में एक्सयूवी 300 नई खिलाड़ी है, वहीं ब्रेजा इस सेगमेंट की सबसे ज्यादा बिकने वाली गाड़ी है। हालांकि विटारा ब्रेजा केवल डीजल में आती है, वहीं एक्सयूवी 300 पेट्रोल और डीजल दोनों वैरियंट में लॉन्च हुई है। जानते हैं दोनों एसयूवी के डीजल इंजन में कौन है बेस्ट...
 
विज्ञापन

दोनों कारों का डीजल इंजन

2 of 8
विटारा ब्रेजा - फोटो : भास्कर सिंह
सब-4 मीटर सेगमेंट में मुकाबला कड़ा हो गया है। इस सेगमेंट में टाटा नेक्सन और विटारा ब्रेजा में पहले ही टक्कर चल रही है, वहीं महिन्द्रा एक्सयूवी 300 की एंट्री से इसमें मुकाबला और तगड़ा हो गया है। महिन्द्रा एक्सयूवी 300 में 1.5 लीटर का टर्बो डीजल इंजन मिलता है, जो 3750 आरपीएम पर 115 बीएचपी की पावर और 1,500-2,500 आरपीएम पर 300 एनएम का टार्क देता है।

जबकि मारुति विटारा ब्रेजा 1248सीसी के टर्बोचार्ज्ड चार-सिलेंडर 16V DDiS 200 डीजल इंजन के साथ आती है, जो 4000 आरपीएम पर 89 बीएचपी की पावर और 1750 आरपीएम पर 200 एनएम के पीक टॉर्क जनरेट करता है।
 
विज्ञापन

ट्रासंमिशन

3 of 8
Mahindra XUV300 Launch in India-2
वहीं महिन्द्रा एक्सयूवी 300 और विटारा ब्रेजा के ट्रांसमिशन की तुलना करें, तो एक्सयूवी 300 का डीजल इंजन 6 स्पीड मैनुअल ट्रासंमिशन के साथ आता है। यही इंजन महिन्द्रा ने अपनी लेटेस्ट एमपीवी मराजो में भी दिया है।

मारुति विटारा ब्रेजा का 1.3 लीटर का डीजल इंजन 5 स्पीड मैनुअल ट्रांसमिशन के साथ आता है।

हालांकि महिन्द्रा एक्सयूवी 300 जल्द ही ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन के साथ आएगी, जिसे मार्च में लॉन्च किया जा सकता है। एएमटी वैरियंट आने के बाद एक्सयूवी 300 की कीमतों में 60 हजार रुपए तक की बढ़ोतरी हो सकती है। हालांकि ये स्पष्ट नहीं है कि एएमटी फीचर महिन्द्रा एक्सयूवी 300 के दोनों वैरियंट में लॉन्च किया जाएगा या नहीं।
 

टॉप स्पीड

4 of 8
Mahindra XUV300 Launch in India-3
महिन्द्रा एक्सयूवी 300 की टॉप स्पीड 180 किमी प्रति घंटा है, वहीं यह मात्र 11.5 सेकेंड में 0 से 100 किमी की स्पीड पकड़ लेती है।

वहीं बात करें, मारुति विटारा ब्रेजा की तो इसकी टॉप स्पीड 172 किमी प्रति घंटा है और 0 से 100 किमी की रफ्तार पकड़ने में 12.36 सेकेंड का वक्त लेती है।
 
विज्ञापन

माइलेज

5 of 8
Mahindra XUV300-1
महिन्द्रा एक्सयूवी 300 के माइलेज की बात करें, तो एआरएआई के आंकड़ों के मुताबिक डीजल इंजन के साथ यह 20 किलोमीटर प्रति लीटर का माइलेज देती है।

जबकि मारुति की विटारा ब्रेजा डीजल इंजन के साथ 24.29 किलोमीटर प्रति लीटर का माइलेज मिलता है।
 
विज्ञापन

फ्यूल टैंक

6 of 8
Toyota vitara brezza-7

महिन्द्रा एक्सयूवी 300 42 लीटर का फ्यूल टैंक मिलता है, जो डीजल इंजन के साथ टैंक फुल कराने पर 840 किमी तक का सफऱ तय कर सकती है।

वहीं मारुति विटारा ब्रेजा में 48 लीटर का फ्यूल टैंक मिलता है, जो फुल टैंक पर 1152 किमी की दूरी तय कर सकती है।  

 
विज्ञापन

सेफ्टी

7 of 8
vitara brezza crash test

महिंद्रा की XUV300 को SsangYong Tivoli के प्लेटफॉर्म पर बनाया गया है। बता दें,  इस प्लेटफॉर्म को 2015 KNCAP (कोरियाई नई कार आकलन कार्यक्रम) ऑटोमोटिव सेफ्टी टेस्ट से ग्रेड 1 सुरक्षा पुरस्कार सहित कई सुरक्षा और एर्गोनोमिक पुरस्कार मिल चुके हैं। कार में सेफ्टी को ध्यान मे रखते हुए 7 एयरबैग्स, ABS, सभी चार पहियों पर डिस्क ब्रेक और ESP भी मिलते हैं।

मारुति सुजुकी विटारा ब्रेजा में कई नए सुरक्षा फीचर्स हैं जिनमें ISOFIX चाइल्ड रेस्ट्रेंट सिस्टम, हाई-स्पीड वार्निंग अलर्ट, डुअल एयरबैग्स, EBD के साथ ABS, रिवर्स पार्किंग सेंसर और फ्रंट सीट बेल्ट प्री-टेंशनर्स और फोर्स लिमिटर्स शामिल हैं।

 
विज्ञापन

कीमत

8 of 8
Mahindra XUV300 TVC

एक्सयूवी 300 डीजल
 W4 - 8.49 लाख रु
 W6 - 9.30 लाख रु
 W8 - 10.80 लाख रु
 W8 (O) - 11.99 लाख रु

मारुति सुजुकी विटारा ब्रेजा 
LDi - 7.84 लाख रु
VDi - 8.5 लाख रु
ZDi - 9.12 लाख रु
ZDi+ - 10.06 लाख रु

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें