हर इंसान का सपना होता है कि उसका अपना एक घर हो। घर एक ऐसी इमारत होती है जिसमें हम अपने परिवार के साथ रहते हैं। घर हमारी मुख्य जरूरतों में से एक है। घर हमें गर्मी, सर्दी, बर्फ, हवा, बारिश, समेत कई समस्याओं से बचाता है। ऐसे में घर हमें आश्रय और आराम देता है। हर इंसान अपने घर को सजाने-संवारने के लिए अपनी सारी कमाई लगाता है। कई घर ऐसे होते हैं जो बाहर से दिखने में बहुत साधारण होते हैं, लेकिन अंदर से उनमें जरूरत की सारी सुविधाएं मौजूद रहती हैं। अब इसी कड़ी में एक घर के बारे में सुनने को मिला है जो बाहर से दिखने में तो बहुत सामान्य है, लेकिन अंदर से देखने पर होश उड़ जाएंगे। अमेरिका के कोलरैडो राज्य के डेनवर में बना ये घर लोगों के आकर्षण का केंद्र बना हुआ है। ये घर इतना भव्य है कि इसकी तुलना टीवी प्रोग्राम "Doctor Who" के ट्रेडिस से की जा रही है। आइए जानते हैं इस घर के बारे में खास बातें........