फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Single Mother: चीन में बिना शादी के मां बन रही हैं लड़कियां, वजह जानकर चौंक जाएंगे आप

Fri, 14 Jul 2023 12:07 PM IST
धर्मेंद्र सिंह फीचर डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
Single Mother in China - फोटो : Pixabay
Single Mother in China: किसी भी लड़के या लड़की के लिए शादी एक सबसे खूबसूरत पल होता है। वर्तमान समय में लड़कियां शादी से कतरा रही हैं, जिसकी वजह से सिंगल मदर्स का ट्रेंड बढ़ता जा रहा है। दुनिया के कई देशों में लड़कियां शादी नहीं करना चाह रही हैं जिनमें चीन भी शामिल है। यहां पर महिलाएं शादी नहीं करना चाहती हैं।

एक मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, इस वजह से चीन में एक करोड़ 92 लाख महिलाएं सिंगल मदर हैं। चीन में बिन ब्याही मां का ट्रेंड काफी तेजी से बढ़ रहा है। चीन की एक महिला सिंगल मां बनना चाहती थी, लेकिन वह देश के मौजूदा कानूनों की वजह से ऐसा नहीं कर सकती थी। इसलिए अमेरिका और रूस जाकर आईवीएफ की मदद से दो बेटियों को जन्म दिया। महिला ने पहली बच्ची को 2017 में जन्म दिया था, जबकि दूसरी बच्ची हाल ही में हुई है। इस चीनी महिला का नाम गोविन ये है। 
 
विज्ञापन

2 of 5
Single Mother in China - फोटो : Pixabay
गोविन ये ने 29 साल की उम्र में सिंगल मां बनने का फैसला किया था। गोविन अब 35 साल की हैं और सिंगल मदर हैं। गोविन अकेली नहीं हैं, चीन में बिन ब्याही मां बनने का चलन का कफी तेजी से बढ़ रहा है। महिलाएं अब परिवार नियोजन से जुड़ों फैसलों पर अधिक नियंत्रण और मानदंडों को दोबारा परिभाषित करने पर जोर दे रही हैं। 

 
विज्ञापन

3 of 5
Single Mother in China - फोटो : Pixabay
चीन में परंपरागत पारिवारिक व्यवस्था को आदर्श माना जाता है। इसकी वजह से लोग नए चलन को लेकर असहज महसूस कर रहे हैं, लेकिन घटती जनसंख्या की वजह से चीन कमजोर पड़ता नजर आ रहा है। 

Monsoon 2023: इस साल क्यों हो रही है इतनी तेज बारिश, कई घंटों तक क्यों बरसते हैं बादल, क्यों डूब रहे शहर

4 of 5
Single Mother in China - फोटो : Pixabay
नरम पड़े राज्य

चीन में घटती जनसंख्या की वजह से इस मामले को लेकर राज्य अब नरम रूख अपना रहे हैं। चीन में बिन ब्याही मां बनने पर चीन के कई राज्यों और प्रांतों में सजा का दी जाती थी। इसके साथ ही जुर्माना भी लगाया जाता था। 

Japan: जापान में लड़कियां नहीं कर रहीं शादियां, वजह करेगी हैरान
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
Single Mother in China - फोटो : Pixabay
प्रांतों का बड़ा फैसला

चीन के चार प्रातों ने बीते साल शादी के बिना पैदा होने वाले बच्चों को रजिस्टर करने की इजाजत दे दी है। इसके बाद अब बाकी राज्य भी इस पर विचार कर रहे हैं। चीन में करीब एक करोड़ 92 लाख महिलाएं बिन ब्याही मां हैं। चीन में बिना शादी के मां बनने के पीछे की वजह योग्य साथी न मिलना है। इसके साथ ही जिम्मादारियों के लिए वक्त नहीं होना भी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें