वायरल मीम्स
- फोटो : सोशल मीडिया
दरअसल, वैश्विक महामारी कोरोना वायरस के वजह से लोग इन दिनों घर से ही ऑफिस का काम कर रहे हैं। ऐसे में ऑफिस मीटिंग भी जूम प्लेटफॉर्म के जरिए कर रहे हैं। लेकिन जूम मीटिंग से जुड़े कई वीडियो वायरल हुए। वर्चुअल मीटिंग के दौरान किसी के घर वालों ने परेशान कर दिया, तो किसी ने ऊपर शर्ट और नीचे शॉर्ट्स पहनकर प्रेजेंटेशन दिया। हाल ही में एक वीडियो वायरल हुआ था, जिसमें मीटिंग के दौरान शख्स को उसकी पत्नी ने किस करने की कोशिश की। लेकिन श्वेता का मामला बेहद ही दिलचस्प है।