फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दुनिया की सबसे खतरनाक महिला सीरियल किलर, जो नहाती थी कुंवारी लड़कियों के खून से

Mon, 06 Jul 2020 01:00 PM IST
नवनीत राठौर फीचर डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 6
Elizabeth Bathory - फोटो : Social media
इतिहास की परतों में ऐसे कई कहानियां और राज दफन हैं, जो अगर सामने आ जाएं तो आप सहम जाएंगे। कुछ ऐसी ही एक महारानी थी, जिनके कारनामों के कारण लोगों में उनका खौफ व्याप्त हो गया था। वहशी होने के साथ-साथ ये महारानी एक खूंखार सीरियल किलर भी थी। वैसे तो आपने कई सीरियल किलर्स के बारे में सुना होगा, जिन्होंने सिलसिलेवार ढंग से कई हत्याएं की होंगी, लेकिन इस महारानी की कहानी आपके रोंगटे खड़े कर सकती है। यह महारानी कुंवारी लड़कियों को मारकर उनके खून से नहाती थी। आइए जानते हैं इसकी वजह...
विज्ञापन

2 of 6
Elizabeth Bathory - फोटो : Social media
हंगरी की रहने वाली इस महारानी का नाम एलिजाबेथ बाथरी था। एलिजाबेथ बाथरी को इतिहास की सबसे खतरनाक और वहशी महिला सीरियल किलर के तौर पर जाना जाता है। साल 1585 से 1610 के बीच बाथरी ने 600 से भी ज्यादा लड़कियों की हत्या कर उनके खून से स्नान किया था। ऐसा कहा जाता है कि किसी ने एलिजाबेथ को खूबसूरती बरकरार रखने के लिए कुंवारी लड़कियों के खून से नहाने की सलाह दी थी। एलिजाबेथ को यह तरीका इतना पसंद आया कि वो इसके लिए क्रूरता की हद पार कर दी।
विज्ञापन

कत्ल के बाद लाशों से करती थी बर्बरता

3 of 6
Elizabeth Bathory - फोटो : Social media
सीरियल किलर एलिजाबेथ लड़कियों को मारने के बाद उनके साथ बर्बरता और दरिंदगी करने से बाज नहीं आती थी। प्रचलित कहानियों के अनुसार, वह मृत लड़कियों के शरीर के मांस को अपने दांतों से काटकर निकाल लेती थी। कहा ये भी जाता है कि एलिजाबेथ बाथरी के इस भयानक जुर्म में उसके तीन नौकर भी उसका साथ देते थे।

लड़कियों को फंसाने के लिए बुनती थी जाल

4 of 6
Elizabeth Bathory - फोटो : Social media
दरअसल, एलिजाबेथ बाथरी हंगरी राजघराने से ताल्लुक रखती थी। एलिजाबेथ की शादी फेरेंक नैडेस्डी नाम के शख्स से हुई थी, जो तुर्कों के खिलाफ युद्ध में हंगरी का नेशनल हीरो था। लड़कियों को अपने चंगुल में फंसाने के लिए एलिजाबेथ बहुत बड़ा जाल बुनती थी। एक ऊंचे रसूख वाली महिला होने की वजह से वो आसपास के गांवों की गरीब लड़कियों को अपने महल में अच्छे पैसों पर काम करने का लालच देकर बुला लेती थी। लेकिन लड़कियां जैसे ही महल में आती थीं, वो उन्हें अपना शिकार बना लेती थी।
विज्ञापन

ऐसा हुआ कांड का खुलासा

5 of 6
Elizabeth Bathory - फोटो : Social media
कहा जाता है कि जब इलाके में लड़कियों की संख्या काफी कम हो गई, तब उसने ऊंचे परिवार की लड़कियों को अपना शिकार बनाना शुरू कर दिया था। हंगरी के राजा को जब इस बात का पता चला, तो उन्होंने इस मामले की जांच करवाई। इस मामले को लेकर जब जांच कर्ता एलिजाबेथ के महल में पहुंचे, तो वहां का हाल देखकर दंग रह गए। जांच दल ने एलिजाबेथ के महल से कई लड़कियों के कंकाल और सोने-चांदी के आभूषण बरामद किए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

मिली ऐसी दर्दनाक सजा

6 of 6
Elizabeth Bathory Castle - फोटो : Social media
साल 1610 में एलिजाबेथ को उसके घिनौने जुर्म के लिए गिरफ्तार कर लिया गया। इस कुकर्म के लिए एलिजाबेथ को फांसी तो नहीं दी गई, लेकिन उसके ही महल के एक कमरे में उसे कैद कर दिया गया, जहां पर चार साल बाद 21 अगस्त, 1614 को उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें