फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

घर से अचानक गायब हो गया पालतू कुत्ता, छानबीन में सामने आई हैरान करने वाली बात

Wed, 09 Oct 2019 06:07 PM IST
नवनीत राठौर फीचर डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : social media
घर में लोग अक्सर कुत्ते या बिल्ली पाल लेते हैं। पालतू जानवर घर के सदस्य जैसे होते हैं, जिन्हें घर में सब लोग प्यार करते हैं। इन जानवरों के खाने-पीने से लेकर सोने तक हर बातों का ख्याल रखा जाता है। जरा सोचिए जिस पालतू जानवर से आपको इतना लगाव हो और वो अचानक गायब हो जाए। स्वभाविक सी बात है आप उसे खोजना शुरू करेंगे और नहीं मिले तो परेशान हो जाएंगे। कुछ ऐसा ही एक महिला के साथ हुआ जब उनका पालतू कुत्ता अचानक गायब हो गया। जब कई घंटों तक उस कुत्ते के बारे में कुछ पता नहीं चला तब उन्होंने भी उसे खोजना शुरू किया।
विज्ञापन

2 of 5
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay
दरअसल, यह घटना पुणे के कार्वे रोड की है। ट्विटर यूजर वंदना शाह ने इस अजीबोगरीब घटना के बारे में ट्वीट करते हुए बताया कि सोमवार की दोपहर वो उस वक्त हैरान रह गईं जब उन्होंने देखा कि उनका पालतू कुत्ता 'डोट्टू' कार्वे रोड से लापता है। इसके बाद उन्होंने सीसीटीवी का फुटेज देखना शुरू किया। फुटेज के मुताबिक डोट्टू को आखिरी बार वंदना के घर पर बने फैक्ट्री कॉम्प्लेक्स के परिसर में खेलते और घूमते हुए देखा गया। कई घंटों के बीत जाने के बाद भी जब डोट्टू का कोई सुराग नहीं मिला तो उन्होंने पड़ोस में खोजना शुरू किया। पड़ोस में भी जब कुछ पता नहीं चला तो वंदना पुलिस स्टेशन गई।
विज्ञापन

3 of 5
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : social media
पुलिस ने वंदना को आश्वासन दिया कि वो उनके कुत्ते को जरूर खोजेंगे। इसके बाद वंदना डोट्टू को खोजते हुए घर के पास एक फूड आउटलेट पर गई। पूछताछ के दौरान फूड आउटलेट पर मौजूद लोगों ने डोट्टू को पहचान लिया और बताया कि उनका एक साथी उसे अपने साथ लेकर गया है। जब छानबीन की गई तो पता चला कि जो शख्स डोट्टू को ले गया है वो फूड डिलीवरिंग की सर्विस देने वाली कंपनी जोमैटो में काम करता है और उसका नाम तुषार है।

4 of 5
प्रतीकात्मक तस्वीर
वंदना ने तुषार का मोबाईल नंबर लिया और उसे फोन कर डोट्टू के बारे में पूछा। तुषार ने यह बात स्वीकार कर ली की उसने ही डोट्टू को लेकर आया है। लेकिन जब उसे डोट्टू को वापस करने को कहा गया तो वो बहाने बनाने लगा। वंदना ने उसे इसके बदले पैसे देने का भी प्रस्ताव रखा लेकिन तुषार बहाना बनाते हुए कहा कि उसने डोट्टू को अपने गांव भेज दिया है। बात होने के कुछ ही देर बाद तुषार ने अपना फोन बंद कर दिया। इसके बाद वंदना ने अपने पालतू कुत्ते के लिए जोमैटो से शिकायत की।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : social media
वंदना की शिकायत पर जोमैटो ने तुरंत जवाब दिया। जोमैटो ने कहा कि  "यह किसी भी तरह से स्वीकार्य नहीं है। कृपया अपने कॉन्टैक्ट डिटेल्स या ऑर्डर डिटेल्स भेजें और हमारी टीम में से कोई जल्द से जल्द आपसे संपर्क करेगा।" वहीं वंदना और उनके पति ने बताया कि पुलिस भले ही मदद करने का आश्वासन दिया है लेकिन उन्होंने शिकायत दर्ज करने से साफ मना कर दिया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें