फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विराट को देनी पड़ी सफाई, कुलदीप यादव पर कहा- टीम में कोई स्वार्थी नहीं

Wed, 09 Oct 2019 04:36 PM IST
मुकेश कुमार झा स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 7
टीम इंडिया - फोटो : सोशल मीडिया
भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान विराट कोहली इस बात से खुश है कि टीम के खिलाड़ियों ने बेहतर प्रदर्शन किया है। वहीं, तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी के खेल में बदलाव आया और कुलदीप यादव को पता है कि वह टीम से क्यों बाहर हुए है। कभी चोटों से परेशान रहने वाले शमी ने सपाट पिच पर धारदार गेंदबाजी की जिससे कप्तान काफी प्रभावित हैं। 

 
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 7
विराट कोहली - फोटो : social Media
कोहली ने दूसरे टेस्ट की पूर्व संध्या पर बुधवार को यहां कहा, 'अब (वह) अधिक जिम्मेदारी के साथ खेल रहे है। हमें अब कुछ बताने की जरूरत नहीं होती। हमें अब यह कहने की जरूरत नहीं होती आपको हमारे लिए यह स्पैल डालना होगा। जब उन्हें गेंद सौंपी जाती है तब वह मैच की परिस्थिति को अच्छे से समझते हैं।'
 
विज्ञापन

3 of 7
शमी - फोटो : सोशल मीडिया
शमी जहां पूरी तरह लय में है वही युवा चाइनामैन गेंदबाज कुलदीप यह सोच रहे होंगे कि अपने पिछले टेस्ट (आस्ट्रेलिया के खिलाफ सिडनी में) में पांच विकेट लेने के बाद भी वह टीम से बाहर क्यों हैं। कप्तान ने हालांकि कहा कि कुलदीप को पता है कि उन्हें अंतिम 11 में जगह क्यों नहीं मिली। उन्होंने कहा, 'टीम में कोई भी स्वार्थी नहीं है और हर कोई यह सोचता है कि वह टीम के लिए क्या कर सकता है। कुलदीप के बारे में भी ऐसा ही है। वह समझता है कि भारत में खेलते समय अश्विन और जडेजा हमारी पहली पसंद होंगे क्योंकि वे बल्ले से भी योगदान देने में सक्षम हैं।'

 

4 of 7
विराट कोहली - फोटो : सोशल मीडिया
पिछले कुछ वर्षों में भारतीय टीम प्रबंधन ने टेस्ट मैचों में अक्सर अपने संयोजन में बदलाव किया है और कप्तान कोहली से जब इस बारे में पूछा गया तो उन्होंने कहा कि अगर आप नतीजे देखेंगे तो समझ जायेंगे कि ऐसा क्यों किया गया है। कोहली ने कहा, 'हम पिछले दो साल से जो कर (टीम संयोजन को लेकर) रहे है उसके बारे में काफी चर्चा हो रही है। हमारा सिर्फ एक मकसद होता है जोकि ज्यादा से ज्यादा मैच जीतने का है। हम ऐसा करने में कामयाब रहे हैं।'
विज्ञापन

5 of 7
विराट कोहली और ऋषभ पंत - फोटो : ट्विटर
कप्तान के तौर पर पिछले तीन साल में सिर्फ एक (2017 में आस्ट्रेलिया के खिलाफ पुणे में) टेस्ट मैच में हार का स्वाद चखने वाले कोहली ने कहा, 'पिछले तीन वर्षों में सबसे कम मैच गंवाने का प्रतिशत हमारे नाम है और इसके लिए अच्छी वजह है। जाहिर है टीम में लचिलापन है, लेकिन जैसा कि मैंने कहा अगर टीम साथ नहीं दे तो यह संभव नहीं होगा।' शमी की तारीफ करते हुए कप्तान ने कहा सपाट और बिना मदद वाली पिचों से भी सीम मूवमेंट हासिल करने की कला उन्हें विशेष बनाती है। उन्होंने कहा, 'हम जैसी पिचों पर खेलते है, मुझे नहीं लगता कोई भी शमी की तरह सीम मूवमेंट हासिल करने में सफल रहता है।' 
विज्ञापन

6 of 7
विराट कोहली - फोटो : सोशल मीडिया
उन्होंने कहा, 'वह ऐसे खिलाड़ी है जो विपरीत परिस्थितियों में भी मैच के रूख को पूरी तरह से पलट देते है। आप उनके कौशल को देख सकते है। खास कर दूसरी पारी में जब मुश्किल स्थिति होती है तब वह हर बार अपना काम शानदार तरीके से करते हैं।' मैच के विभिन्न स्थिति में जिम्मेदारी उठाने की खिलाड़ियों की क्षमता से कप्तान 'आश्चर्यचकित' हैं। मैच के दौरान हालांकि बारिश का पूर्वानुमान है लेकिन कप्तान ने अपनी टीम संयोजन को बदलने में बहुत दिलचस्पी नहीं दिखाई। 
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
विराट कोहली - फोटो : सोशल मीडिया
टीम में तीसरे तेज गेंदबाज को शामिल करने को नकारते हुए उन्होंने कहा, 'हमारी टीम लगभग स्थिर है और मुझे नहीं लगता कि पिच की भूमिका बहुत ज्यादा होगी क्योंकि जब पिच में नमी होती है तब भी गेंद को घुमाव भी मिलता है। ऐसा नहीं है कि सिर्फ तेज गेंदबाज ही प्रभावी होंगे, स्पिनर भी प्रभावी होंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें