फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लड़कियों के छोटे कपड़ों पर महिला ने लड़कों को रेप के लिए उकसाया, Video Viral

Wed, 01 May 2019 02:50 PM IST
गौरव शुक्ला फीचर डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 8
सोशल मीडिया पर एक महिला और दो लड़कियों का वीडियो काफी वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो के मुताबिक, एक रेस्टोरेंट में एक महिला ने शॉर्ट ड्रेस पहनने वाली लड़कियों पर आपत्तिजनक टिप्पणी की है, जिसे सुन व देखकर आप भी चौंक जाएंगे। 
विज्ञापन

2 of 8
- फोटो : Facebook screenshot
दरअसल, गुरुग्राम के पास एक रेस्टोरेंट में एक अधेड़ उम्र की महिला छोटे पहने कुछ लड़कियों पर टिप्पणी करती है। वीडियो में ये अधेड़ महिला कहती हुई नजर आ रही है कि, हैलो.. ये लड़कियां छोटे-छोटे कपड़े पहन कर लोगों को अपनी ओर आकर्षित करना चाह रही हैं। ये सभी लड़कियां शॉर्ट ड्रेसेस पहन कर और नेकेड होकर अपना रेप करवाने के लिए लोगों को प्रोत्साहित करती हैं। इतना ही नहीं इस महिला ने छोटे कपड़े पहनने पर रेस्टोरेंट में खड़े होकर खुलेआम कुछ लड़कों के ग्रुप को लड़कियों का रेप करने की भी राय दी।
विज्ञापन

3 of 8
viral aged woman - फोटो : Facebook screenshot
इस पूरे मामले का वीडियो फेसबुक पर शिवानी गुप्ता नाम की एक यूजर ने अपने अकाउंट से अपलोड किया है। वीडियो शेयर करते हुए लिखा कि मैं और हमारी फ्रेंड्स गुरुग्राम के एक रेस्टोरेंट में गए थे और वहां पर एक अधेड़ उम्र की महिला ने हमें देखते हुए कुछ आपत्तिनजक टिप्पणियां की और कहा कि हम शॉर्ट ड्रेस पहनती हैं तो हमारा रेप कर दिया जाना चाहिए। 

4 of 8
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : pixabay.com
हालांकि अपनी इस टिप्पणी के चलते इस अधेड़ महिला को लड़कियों के गुस्से का भी शिकार होना पड़ा। ये सभी टीनेज लड़कियां उस अधेड़ महिला के मुंह से ऐसी बातें सुनकर उसे पलटकर जवाब देती हैं, वे एक महिला होकर दूसरी लड़कियों के ऊपर इस तरह की टिप्पणी कैसे कर सकती हैं।  
विज्ञापन

5 of 8
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : pixabay.com
लड़की ने लिखा कि इसके बाद हमने उस महिला को सबक सिखाने का मन बनाया। उस महिला ने वहां बैठे अन्य लड़कों के पास जाकर कहा कि उन्हें इस तरह शॉर्ट ड्रेस पहनने वाली लड़कियों का मौका पाकर रेप कर देना चाहिए। इतना सब होने के बाद उन लड़कियों ने उस महिला का वीडियो बनाना शुरू कर दिया साथ ही उससे सवाल भी करने शुरू कर दिए वे इस तरह की बातें कैसे कर सकती हैं।
विज्ञापन

6 of 8
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : Social Media
वीडियो में देखा जा सकता है कि वे लड़कियां लगातार उस महिला से सवाल कर रही हैं और अपनी टिप्पणी के लिए माफी मांगने के लिए कह रही हैं लेकिन वह लगातार उनके बचने के लिए इधर-उधर जाती नजर आ रही हैं। लड़कियों ने कहा कि अगर वे सॉरी नहीं बोलती हैं तो उनका ये वीडियो वायरल कर दिया जाएगा।
विज्ञापन

7 of 8
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : pixabay.com
जब उस महिला से पूछा गया कि उनका क्या जो बड़ी बूढ़ी महिलाओं और बच्चों का रेप करते हैं- इस पर उस महिला ने जवाब दिया कि वे पागल लोग होते होंगे। इस वीडियो को फेसबुक पर अबतक 6 लाख से भी ज्यादा व्यूज मिल चुके हैं। 
विज्ञापन

8 of 8
- फोटो : Facebook screenshot
इतना ही नहीं इस वायरल वीडियो में भी महिला की ये गंदी मानसिकता साफ झलक रही है। वीडियो में शिवानी उसकी दोस्त और एक अन्य महिला ने इस आंटी को माफी मांगने के लिए कहा तो इस पर भी वह अपशब्द बोलने लगी।  बताया जा रहा है ये तीनों लड़कियां गुरुग्राम की रहने वाली हैं। इन लड़कियों के साहस की चारों तरफ तारीफ की जा रही है।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें