Serial Killer Story: दुनिया में कई हत्यारे हुए जिनकी कहानियां पढ़ने और सुनने को मिलती हैं। इन्हीं हत्यारों में जैक द रिपर का नाम भी आता है। वह नशे में धुत्त होने के बाद बार बालाओं को अपना शिकार बनाता था। सबसे हैरानी वाली बात यह है कि साल 1888 के दौरान वह उनकी हत्या कर अंदरूनी अंगों को निकाल लेता था। आइए जानते हैं कि आखिर जैक द रिपर कौन था और क्यों बार बालाओं की हत्या करता था?
लंदन में साल 1888 में इस सीरियल किलर का काफी खौफ था। सितंबर 1888 में लंदन के एक अखबार में सनसनीखेज पत्र प्रकाशित हुआ जिसे एक खतरनाक हत्यारे ने लिखा था। उसने अपनी पहली हत्या के बारे में खौफनाक तरीके से बताया था। उसने कहा कि वह और भी हत्या करने वाला है। यह साफ नहीं था कि इस पत्र को सीरियल किलर ने ही लिखा है। इस पत्र से हत्यारे को एक पहचान मिल गई और नाम मिल गया जैक द रिपर।