फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अजब गजब: वैलेंटाइन डे से 1 दिन पहले आसमान में दिखेगा अद्भुत नजारा, घर की छत से भी देख सकेंगे आप

Mon, 07 Feb 2022 10:53 AM IST
राजेश मिश्रा फीचर डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 4
आसमान में दिखेगा अद्भुत नजारा - फोटो : iStock
अंतरिक्ष की दुनिया बेहद खूबसूरत और रोमांचकारी है। समय-समय पर अंतरिक्ष में ऐसी चीजें देखने को मिलती हैं जो काफी हैरान करने वाली होती हैं। अंतरिक्ष में हमारी पृथ्वी की तरह ही अनगिनत ग्रह, उपग्रह, तारे मौजूद हैं। ऐसे में खगोल वैज्ञानिकों ने एक दावा किया है जिसमें कहा गया है कि 13 फरवरी को आसमान में एक अद्भुत चीज देखने को मिल सकती है।

इस दिन आसमान में मंगल और शुक्र एक साथ नजर आएंगे। खगोल वैज्ञानिक इस मिलन को काफी अनोखा और दुर्लभ बता रहे हैं। इस घटना की सबसे अनोखी बात ये है कि इसको देखने के लिए आपको किसी टेलिस्कोप की जरूरत नहीं होगी। इसे आप सामान्य आंखों से भी देख सकते हैं। एस्ट्रोनॉमर्स भाषा में इस घटना को कंजक्शन कहा जाता है। ये दुर्लभ घटना रात को 9 बजकर 38 मिनट पर आसमान में दिखाई देगी। आइए जानते हैं कि आसमान में इतने तारों के बीच इन्हें कैसे देखा जा सकता है...........
विज्ञापन

2 of 4
आसमान में दिखेगा अद्भुत नजारा - फोटो : पिक्साबे
एक अमेरिकी वेबसाइट ने इस घटना के होने का दावा किया है। ये वेबसाइट Nasa’s Jet Propulsion Laboratory में मौजूद पब्लिक डेटा को जुटाकर अध्ययन करती है। 13 फरवरी को जब ये घटना होगी तब मंगल काफी चमकीला हो जाएगा और इसके साथ ही दोनों ग्रह दक्षिण की तरफ आपस में चिपके हुए भी दिखाई देंगे।
विज्ञापन

3 of 4
अंतरिक्ष में भी है बरमूडा ट्रायंगल (प्रतीकात्मक तस्वीर) - फोटो : iStock
ये घटना आसमान से इतनी साफ दिखाई देगी कि इसे सामान्य आंखों से भी देखा जा सकेगा। इसके लिए किसी भी टेलिस्कोप की जरूरत भी नहीं होगी। अगर आप भी इन ग्रहों की पहचान नहीं कर पाते हैं तो सुविधा के लिए एंड्राइड और आईओएस ऐप्स भी हैं जिनकी मदद से आप इस दुर्लभ घटना को आसानी से देख सकते हैं। 
विज्ञापन

4 of 4
आसमान में दिखेगा अद्भुत नजारा - फोटो : iStock
जी हां, इस दुर्लभ घटना को देखने के लिए इन ऐप्स की मदद ले सकते हैं। इन ऐप्स के नाम SkyView Lite, Star Tracker and Star Walk 2 हैं। इन्हें आप अपने मोबाइल के प्ले स्टोर से डाउनलोड कर इन ग्रहों को देख सकते हैं। इन ऐप्स की मदद से आप बड़ी आसानी से मंगल और शुक्र की पहचान कर सकते हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें