फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ryugu Asteroid: इस एस्टेरॉयड पर मौजूद है जीवन? वैज्ञानिकों को मिली चौंकाने वाली चीज

Sun, 12 Jun 2022 06:12 PM IST
धर्मेंद्र सिंह फीचर डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
इस एस्टेरॉयड पर मौजूद है जीवन? (प्रतीकात्म तस्वीर) - फोटो : Twitter @SPACEdotcom
Life Element On Ryugu Asteroid: बीते दशकों में विज्ञान ने अभूतपूर्व सफलता हासिल की है। वैज्ञानिक अंतरिक्ष में ऐसी जगहों की तलाश कर रहे हैं जहां पर जीवन हो। वैज्ञानिकों ने अब एक एस्टेरॉयड पर ऐसे तत्व को खोजा है जो बेहद चौंकाने वाला है। अंतरिक्ष में एक बर्फीली और बंजर चट्टान लगातार घूम रही है जिसका कोई लक्ष्य नहीं है। वैज्ञानिकों को इस चट्टान में जीवन के तत्व मिले हैं। जापान के हायाबुसा-2 स्पेसक्राफ्ट ने रयुगु नाम के एस्टेरॉयड को लेकर कई चौंकाने वाले खुलासे किए हैं। 

जापान का हायाबुसा-2 स्पेसक्राफ्ट साल 2019 में अंतरिक्ष की चट्टान से सैंपल्स लेकर धरती पर आया था। इसके बाद से ही वैज्ञानिक तब से इस एस्टेरॉयड 5.4 ग्राम धूल की जांच में लगे थे। जापान के शिक्षा मंत्रालय ने इन नमूनों के नतीजों के बारे में बताया है। उन्होंने दावा कि है कि एस्टेरॉयड की धूल में जीवन के तत्व हैं। आइए जानते हैं इसके बारे में...
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 5
अंतरिक्ष में तैर रही है रहस्यमय चट्टान - फोटो : iStock

विशेषज्ञों की तरफ से बताया गया है कि सौर मंडल की सबसे प्राचीन सामग्री है जिनका उन्होंने अध्ययन किया है। माना जाता है कि रयुगु एक विशालकाय एस्टेरॉयड का कार्बन-समृद्ध टुकड़ा था जिसका निर्माण धूल और गैस से हुआ हो सकता है। हो सकता है कि यह सौर मंडल की शुरुआत के दौरान बना हो। टीम ने नूमनों के 20 से ज्यादा प्रकार की अमीनो एसिड को पहचाना है।
विज्ञापन

3 of 5
इस एस्टेरॉयड पर मौजूद है जीवन? - फोटो : iStock
एस्टेरॉयड के नूमनों में मिले जीवन के तत्व

प्रोटीन के शुरुआती बिंदु अमीनो एसिड हैं जिसको जीवित जीव डीएनए कोड के आधार पर पैदा करते हैं। टीम के मुखिया जापान के क्यूशू यूनिवर्सिटी के हिरोशी नारोका हैं। उन्होंने कहा कि सैंपल्स में अलग-अलग तरह के प्रीबायोटिक ऑर्गेनिक कंपाउंड को खोजा गया। 

4 of 5
इस एस्टेरॉयड पर मौजूद है जीवन? - फोटो : iStock
इनमें प्रोटीनोजेनिक अमीनो एसिड, पॉलीसाइक्लिक एरोमैटिक हाइड्रोकार्बन और विभिन्न नाइट्रोजन यौगिक मिले हैं। रयुगु के नमूने अपनी तरफ सिर्फ प्रकाश के सिर्फ 2 प्रतिशत भाग को परावर्तित करते हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
इस एस्टेरॉयड पर मौजूद है जीवन? - फोटो : iStock

इसके साथ ही यह असाधारण रूप से नाजुक होते हैं। धरती पर यह गिरे कार्बनयुक्त चोंड्राइट उल्कापिंडों की तुलना में इसमें 50 प्रतिशत अधिक छिद्र हैं। शोधकर्ताओं का कहना है कि धरती पर मिलने किसी भी उल्कापिंड में ऐसी उच्च-सूक्ष्मता सामग्री नहीं मिली है। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें