फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अजब गजब: दुनिया के सबसे छोटे कंकाल के रहस्य से उठा पर्दा, सच्चाई जानकर उड़ जाएंगे होश

Thu, 30 Dec 2021 03:34 PM IST
राजेश मिश्रा फीचर डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
दुनिया के सबसे छोटे कंकाल का हुआ खुलासा - फोटो : Pixabay
विज्ञान हमेशा नई चीजों की खोज में लगा रहता है। दुनिया भर के वैज्ञानिक भी नए-नए शोध को दुनिया के सामने लाते रहते हैं। कभी-कभी ऐसी भी चीजें खोज में मिल जाती हैं जिसे देखकर वैज्ञानिक भी हैरान रह जाते हैं। कुछ साल पहले ऐसी ही खोज हुई जिसे जानकर आप भी हैरान रह जाएंगे। वैज्ञानिकों ने महज 6 इंच के एक कंकाल को खोज लिया था। ये काफी हैरान करने वाली घटना है। इतना छोटा कंकाल कैसे हो सकता है, लेकिन ये हकीकत है। यह अभी तक रहस्य बना हुआ था कि आखिर इतना छोटा कंकाल है किसका? क्या ये किसी इंसान का है या फिर किसी एलियन का। जब इस कंकाल की खोज हुई तो यही कयास लगाए जा रहे थे कि ये किसी एलियन का हो सकता है, लेकिन अब वैज्ञानिकों ने इस गुत्थी को सुलझा लिया है। अब ये राज खुल चुका है जिससे कई सवालों के जवाब मिल सकते हैं। आइए जानते हैं कि यह कंकाल इंसानी है या किसी एलियन का...
विज्ञापन

2 of 5
दुनिया के सबसे छोटे कंकाल का हुआ खुलासा - फोटो : istock
दरअसल, इस कंकाल को साल 2003 में चिली के अटाकामा रेगिस्तान में खोजा गया था। इस कंकाल को एटा नाम दिया गया है। इस कंकाल को ट्रेजर हंटर ऑस्कर मुनो ने खोजा था। इस कंकाल को देखकर वैज्ञानिक काफी हैरान हो गए थे, क्योंकि इसकी बनावट बहुत ही अजीबोगरीब थी। कंकाल की बड़ी खोपड़ी और शरीर देखकर वैज्ञानिकों  ने इसे एलियन से भी जोड़ कर देखा। 
विज्ञापन

3 of 5
दुनिया की सबसे डरावनी जगह जहां दफन है लाखों हड्डियां - फोटो : istock
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, जहां आम इंसानों के ढांचे में 12 रिब्स पाए जाते हैं, वहीं इस कंकाल में 10 ही रिब्स पाए गए। इसी कारण वैज्ञानिकों को काफी असमंजस का सामना करना पड़ा। उन्हें यह तय करने में काफी मुश्किलों का सामना करना पड़ा कि ये कंकाल इंसान का है या किसी एलियन का। साल 2013 में एक यूएफओ डॉक्यूमेंट्री भी आई थी जिसमें इस कंकाल के एलियन होने का सिद्धांत पेश किया गया था।  

4 of 5
दुनिया के सबसे छोटे कंकाल का हुआ खुलासा - फोटो : istock
हालांकि, खोजकर्ताओं ने इसके राज का खुलासा कर दिया है कि यह कंकाल किसी एलियन का नहीं बल्कि एक इंसानी भ्रूण का है। स्टैनफोर्ड यूनिवर्सिटी और कैलिफोर्निया यूनिवर्सिटी में हुए जांच के दौरान यह पाया गया कि बच्चे की मौत 40 साल पहले हुई थी जिसका भ्रूण बाद में मिला था। इस भ्रूण ने कई सवाल भी खड़े कर दिए थे। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
दुनिया के सबसे छोटे कंकाल का हुआ खुलासा - फोटो : iStock
वैज्ञानिकों के अनुसार, कंकाल के बड़े सिर और 10 रिब की वजह अनुवांशिक हो सकती है जिसके कारण भ्रूण की हड्डियों का विकास सही से नहीं हो पाया। उनका यह भी कहना है कि हो सकता है कि बच्चे का जन्म समय से पहले हुआ हो। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें