Human Immortality: दुनिया में कई रहस्य छिपे हए हैं जिनके बारे में जानकर हैरानी होती है। रिसर्च के जरिए वैज्ञानिक इन रहस्यों को जानने की कोशिश कर रहे हैं। शोध के दौरान नई-नई जानकारियां सामने आती रहती हैं। अब इस बीच वैज्ञानिकों ने अपने शोध में बड़ी सफलता हासिल की है। वैज्ञानिकों के इस शोध के आधार पर आने वाले समय में इंसान को अमर बनाया जा सकता है। वैज्ञानिकों का दावा है कि अगर सब कुछ ठीकठाक रहा है, तो इंसान की बढ़ती उम्र को रोका जा सकता है और वह हमेशा जवान रहेंगे। इंसान कभी बूढ़ा नहीं होगा।
वैज्ञानिकों के इस कदम को अमर जीवन के रहस्य को जानने में बड़ी सफलता मानी जा रही है। हालांकि अमरता को लेकर विवाद रहा है। प्राचीन धर्म ग्रंथों के मुताबिक, कई ऐसे महापुरुष हैं जिनको अमरता प्राप्त हुई थी, लेकिन वर्तमान समय में यह संभव नहीं है। अब देखना होगा कि वैज्ञानिकों को इस मामले में कितनी कामयाबी मिलती है।