फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Earth Inner Core: पृथ्वी के भीतर छिपे इस रहस्य का हुआ खुलासा, हैरत में पड़े वैज्ञानिक

Mon, 13 Jan 2025 07:21 PM IST
धर्मेंद्र सिंह फीचर डेस्क, अमर उजाला

सार

Earth Inner Core: जोआन स्टीफेंसन ने साल 2021 के शोध में जानकारी दी थी कि हमें बताया गया है कि पृथ्वी की चार प्रमुख परते हैं, जिनमें क्रस्ट, मेंटल, बाहरी कोर और आंतरिक कोर शामिल हैं।
विज्ञापन
1 of 5
पृथ्वी के भीतर छिपे इस रहस्य का हुआ खुलासा, हैरत में पड़े वैज्ञानिक - फोटो : Freepik
Earth Inner Core: धरती रहस्यों से भरी हुई है। कई रहस्यों के बारे में अभी तक नहीं पता चल पाया है। इन रहस्यों को जानने के लिए वैज्ञानिक सालों से शोध कर रहे हैं। इस बीच वैज्ञानिकों ने पृथ्वी के भीतर छिपे एक रहस्य का पता लगाया है। इस खोज से कई मान्यताएं बदल सकती हैं। शोध में पता चला बै कि वास्तव में पृथ्वी की आंतरिक कोर के अंदर भी एक या उससे अधिक कोर मौजूद हैं। ऑस्ट्रेलियन नेशनल यूनिवर्सिटी के भूभौतिक शास्त्री जोआन स्टीफेंसन और उनके सहयोगियों ने यह शोध किया है। उन्हें शोध में पता चला कि पृथ्वी के आतंरिक कोर में दो अलग-अलग परतें हो सकती हैं।

जोआन स्टीफेंसन ने साल 2021 के शोध में जानकारी दी थी कि हमें बताया गया है कि पृथ्वी की चार प्रमुख परते हैं, जिनमें क्रस्ट, मेंटल, बाहरी कोर और आंतरिक कोर शामिल हैं। पृथ्वी की बाहरी परत (Crust) के नीचे क्या है? इस बारे में जो पता है ज्वालामुखियों और भूकंपीय तरंगों से मिली जानकारी से है।
 
विज्ञापन

2 of 5
पृथ्वी के भीतर छिपे इस रहस्य का हुआ खुलासा, हैरत में पड़े वैज्ञानिक - फोटो : Freepik
हैरान करने वाला है तापमान

वैज्ञानिकों का कहना है कि धरती की आंतरिक कोर इसके कुल आयतन का सिर्फ एक फीसदी है। इसका तापमान 5000 डिग्री सेल्सियस से ज्यादा है। लेकिन, कुछ साल पहले स्टीफेंसन को शोध में पता चला है कि आंतरिक कोर में दो अलग-अलग परतें हो सकती हैं। उन्होंने बताया कि यह बेहद रोमांचित करने वाला है। इसका मतलब यह हो सकता है कि हमें स्कूल की किताबों को फिर से लिखना पड़ेगा। 
 
विज्ञापन

3 of 5
पृथ्वी के भीतर छिपे इस रहस्य का हुआ खुलासा, हैरत में पड़े वैज्ञानिक - फोटो : Freepik
शोध के दौरान वैज्ञानिकों की टीम ने एल्गोरिदम का इस्तेमाल किया है। इससे आंतरिक कोर के हजारों मॉडलों का कई दशकों के दौरान देखे गए आंकड़ों से मिलान किया गया। इन आंकड़ों से भूकंपीय तरंगों के पृथ्वी से होकर गुजरने के समय के बारे में पता चला था। इसे अंतरराष्ट्रीय भूकंप विज्ञान केंद्र ने इकट्ठा किया था।

Maha Kumbh 2025: हाड़ कंपाने वाली ठंड में भी कैसे बिना कपड़ों के रहते हैं नागा साधु? जानिए आखिर क्या है रहस्य

4 of 5
पृथ्वी के भीतर छिपे इस रहस्य का हुआ खुलासा, हैरत में पड़े वैज्ञानिक - फोटो : Freepik
क्या है धरती के भीतर? 

मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, स्टीफेंसन का कहना है कि ऐसे सबूत पाए गए हैं, जो लोहे की संरचना में बदलाव का संकेत दे सकते हैं। यह पृथ्वी के इतिहास में शायद दो अलग-अलग शीतलन घटनाओं के बारे में बताते हैं। 

Optical Illusion: तस्वीर में जंगल के बीच छिपा है पेंगुइन, सिर्फ तेज नजर वाले ही 7 सेकेंड में ढूंढ सकते हैं
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
पृथ्वी के भीतर छिपे इस रहस्य का हुआ खुलासा, हैरत में पड़े वैज्ञानिक - फोटो : Freepik
उन्होंने आगे बताया कि इस बड़ी घटना का विवरण अभी भी रहस्य है, लेकिन जब पृथ्वी के आंतरिक कोर के बारे में बता हमारे जानकारी के बारे में आती है, तो हमने इसमें पहले के एक और टुकड़े को जोड़ दिया।  शोधकर्ताओं ने अपने शोध में वैश्विक भूकंपों और रिसीवरों के वितरण की कमी के बारे में बताया है और कहा कि यह गायब डेटा उनके निष्कर्षों को निश्चितता को सीमित करता है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें