Gold In Earth Ocean: महासागरों में दुनिया का अथाह खजाना छिपा है। समुद्र में शुद्ध सोने का भंडार है, जिसकी कीमत खरबों डॉलर है। वैज्ञानिकों ने अनुमान लगाया है कि धरती के महासागरों और समुद्रों में लाखों टन सोना है। यह सोना पानी में घुला हुआ है। वैज्ञानिकों ने सोने को बाहर कैसे निकाला जाए इसे लेकर शोध किया है। हालांकि, सोने को बाहर निकाला बेहद कठिन काम है। सबसे बड़ी बात यह है कि 10 करोड़ मीट्रिक टन समुद्री जल में एक ग्राम सोना मिलता है। आखिर सवाल यह है कि इस सोने को कैसे बाहर निकाला जा सकता है? क्या भविष्य में महासागरों से सोना निकाला जा सकता है?
नेचर और जर्नल ऑफ द अमेरिकन केमिकल सोसायटी (2018) में एक अध्ययन प्रकाशित हुआ है। इसमें अध्ययन में सोने के निकालने की तरीके सुझाए गए हैं, लेकिन प्रक्रिया अभी भी आर्थिक रूप से बहुत जटिल है। वैज्ञानिकों मानते हैं कि समुद्र में लाखों टन सोना है। उन्होंने अनुमान जताया है कि सोने की कीमत 2000 करोड़ डॉलर हो सकती है। वैज्ञानिकों के मुताबिक, समुद्र के पानी में करीब दो करोड़ टन सोना घुला हुआ है। अक्सर सोने को निकलाने की चर्चा होती रहै, लेकिन अभी तक इसका कोई समाधान नहीं निकला है।