इस जगह का नाम 'Zone Of Silence' है। अब आप सोच रहे होंगे कि आखिर इस जगह का ये नाम कैसे पड़ गया। लेकिन जब आप यहां की अजीबोगरीब घटनाओं के बारे में जानेंगे तब आपको समझ आएगा कि इस जगह के ये नाम कैसे पड़ा है।
विज्ञापन
2 of 7
zone of silence
सबसे पहली अजीब बात ये है कि यहां आते ही दुनिया के तमाम इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस अपने आप काम करना बंद कर देते हैं। कहते हैं कि यहां कुछ ऐसा है जिसकी वजह से यहां किसी भी तरह की रेडिया फ्रीक्वेंसी काम नहीं करती हैं।
विज्ञापन
3 of 7
zone of silence
ये जगह मेक्सिको में चिहुआहुआ रेगिस्तान के नाम से जानी जाती है। आज तक ये पहेली कोई नहीं जान पाया है कि आखिर यहां आकर इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस काम करना क्यों बंद कर देते हैं। इसके अलावा भी इस जगह को लेकर कई बातें कही जाती है।
4 of 7
zone of silence
ऐसे पता चला इस अजीबोगरीब जगह के बारे में...
atlasobscura.com इस जगह पर इलेक्ट्रॉनिक्स के फेल होने पर तब रिसर्च की गई जब यहां से गुजर रहा एक अमेरिका का टेस्ट रॉकेट धराशाई हो गया। साइंटिस्ट जब इस जगह पर पहुंचे तो यहां डायरेक्शन कंपस और जीपीएस चकरी की तरह घूमने लग गए।
गिर चुके हैं उल्कापिंड
विज्ञापन
5 of 7
zone of silence
इससे पहले ये जगह तब चर्चा में आई जब यहां कई उल्कापिंड गिरे थे। पहला उल्कापिंड 1938 में और दूसरा उल्कापिंड 1954 में इस जगह टकराया था। इसके बाद से ही यहां रह रहे लोग यहां कुछ अजीबोगरीब होने का दावा करते रहते हैं।
विज्ञापन
6 of 7
zone of silence
ऐसे पड़ा इस जगह का नाम
इस जगह का नाम Zone of Silence सन् 1966 तब रखा गया जब एक ऑयल कंपनी यहां तेल की खोज में आई थी। कंपनी के लोगों ने जब इस 50 किमी के क्षेत्र पर रिसर्च करना शुरू की तो वे बेहद परेशान हो गए क्योंकि उन सारे डिवाइस ने काम करना बंद कर दिया और उन्हें एक भी रेडियो सिंगनल नहीं मिल पा रहा था।