जुगाड़ हम इंडियंस की खासियत है। जहां कुछ और न चले वहां जुगाड़ से काम चला लेते हैं। अपना काम निपटाने के लिए कोई न कोई जुगाड़ निकाल ही लेते हैं चाहे लोग उस पर हंस-हंस कर लोटपोट क्यों ना हो जाएं। लेकिन क्या आप ये स्वीकार करेंगे कि यही जुगाड़ अगर सही दिशा में इस्तेमाल किए जाएं तो भारत दुनिया का सबसे अमीर देश बन सकता है।
ऐसे ही कई जुगाड़ आजकल सोशल मीडिया पर काफी शेयर किए जा रहे हैं। आइए आज हम आपको कुछ ऐसे जुगाड़ दिखाते है जिन्हें देखकर आप अपना सिर पीट लेगें।
विज्ञापन
2 of 7
jugaad
आ गई सर्दी, कर लें ये जुगाड़
आपके घर में क्या वॉशबेसिन में भी गर्म पानी की सुविधा है..? ये इसलिए पूछा है क्योंकि सर्दियां आ रही है। और हर बार की तरह इस बार भी आपको वॉशबेसिन में ठंडे पानी से हाथ धोने होंगे। आप जितनी बार बाथरूम जाएंगे उतनी ही पार ठंडे पानी से सामना करना होगा। ऐसे में अगर सर्दी लग गई तो भरो डॉक्टर का घर...
चलिए आप अपने लिए नहीं तो कम से कम अपने घर की उन गृहणियों, मां-बहनों के बारे में ही सोच लिजिए जो सर्दभरी रातों में मजबूरी में ठंडे पानी से आपके झूठे बर्तन धोती हैं। सोचिए वे अगर बीमार पड़ जाएं तो... ऐसे में क्यों न ये जुगाड़ कर लिया जाए। बस आपको एक चूल्हे और तांबे की नली और पानी की खराब पाइप से ये जुगाड़ तैयार करना होगा और मिल जाएगी वॉशबेसिन में ठंडे पानी से निजात।
विज्ञापन
3 of 7
jugaad
गैस खत्म तो कर लें ये जुगाड़
अगर घर में गैस खत्म हो गई और अचानक मेहमान आकर खड़े हो जाएं तो सोचो कैसा लगेगा। ये कहते हुए भी नहीं बन पाता कि घर का चूल्हा बोल गया है या गैस खत्म है इसलिए चाय नहीं बन सकती। इस शर्मनाक स्थिति से बचने का एकमात्र उपाय है दोस्तों... कर ले जुगाड़ कर ले कर ले कोई जुगाड़... जी हां आप चाय बनाने के लिए घर में रखी कपड़ा स्त्री यानी प्रेस का इस्तेमाल कर सकते हैं।
4 of 7
jugaad
- फोटो : MY india picture.com
इस जुगाड़ के आगे साइंस भी फेल
इसे कहते हैं यूजफुल जुगाड़ माने कि बड़े काम की चीज... इस जुगाड़ से आप पानी की बचत कर सकते हैंं और पानी का सही इस्तेमाल भी। दरअसल, आप इस तस्वीर में देख रहे होंगे कि वाशरूम में लगा वॉशबेसिन इस तरह फिट किया गया है कि उसका पानी सीधे ट्वॉयलेट फ्लश में गिरता है जहां से उसे ट्वॉयलेट शीट साफ करने के लिए बाद में इस्तेमाल भी किया जा सकता है। जब-जब आप वाशरूम जाएगें हाथ धोने के बाद इसी पानी को फ्लश करने के लिए इस्तेमाल में ले सकते हैं।
विज्ञापन
5 of 7
jugaad
सूपर जुगाड़
ये है सूपर जुगाड़। आपके घर में आए महीने ढेर सार वेस्ट निकलता है जो यहां वहां जाकर कचरा ही बनता है। इससे से बचने के लिए सबसे सही उपाय है 'जुगाड़'... आप जुगाड़ के जरिए वेस्ट मटीरियल को इस्तेमाल में ले सकते हैं। इस तस्वीर में एक बॉटल से हॉल्डर बनाया गया है। ऐसे तमाम जुगाड़ तैयार किए जा सकते हैं जो वेस्ट इक्ठ्ठा होने से बचा सकते हैं।
विज्ञापन
6 of 7
jugaad
मशीनी जुगाड़
ये है मशीनी जुगाड़... दूर-दराज के इलाकों में मशीनों के अभाव में ऐसे जुगाड़ तैयार किए जाते हैं। एक मशीन से ऐसे-ऐसे काम ले लिए जाते हैं कि जिनकी आप कल्पना तक नहीं कर सकते। इस तस्वीर में एक ट्रैक्टर से रोड-रोलर बनाया गया है।
मच्छर मार जुगाड़
अब इस जुगाड़ को किस दिमाग ने बनाया होगा..? मच्छरों को शराब पिलाकर मारने का इरादा नजर आता है लेकिन ये कितना कारगर होगा ये कह पाना मुश्किल है।