दरअसल यह स्तन के बराबर का एक ट्यूमर है जो डबलिन में रहने वाली 46 साल की महिला की पीठ पर निकल आया था। जान कर हैरानी होगी कि यह ट्यूमर दस साल से इस महिला की पीठ पर पनप रहा था। पहले इसका आकार छोटा ही था लेकिन पिछले तीन साल में यह बढ़ कर इतना बड़ा हो गया।
Trending Videos
विज्ञापन
2 of 5
ट्यूमर
- फोटो : daily mail
इसकी लंबाई नापने पर डॉक्टरों ने बताया कि यह 19 सेमी लंबा और 6.7 सेमी चौढ़ा था। उन्होंने यह भी बतीयी कि इसे छूने पर यह मुलायम होने के बजाए कड़ा सा था।
विज्ञापन
3 of 5
ट्यूमर
- फोटो : daily mail
डॉक्टरों को डर था कि कहीं ये कैंसर का कारण न बन जाए लेकिन एमआरआई में पता चला कि फैट सेल के बढ़ने से यह लिपोमा ट्यूमर हुआ है।
4 of 5
ट्यूमर
- फोटो : daily mail
ये ट्यूमर इंसान के शरीर में कहीं भी निकल सकते हैं लेकिन इनका आकार ज्यादातर 1 से 10 सेमी के बीच ही रहता है।
डॉक्टरों के लिए भी इतना बड़ा ट्यूमर देखना ताज्जुब की बात थी क्योंकि अक्सर लोग इसे कॉस्मेटिक सर्जरी के जरिए नकलवा देते हैं। अच्छी बात यह है कि अब इस ट्यूमर को महिला के शरीर से हटा दिया गया है और उसे कोई खतरा नहीं है।