फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

साल 2023 से भारत के आसमान में उड़ेंगी टैक्सी, ऊबर ने बनाई ऐसी अनोखी प्लानिंग

Wed, 29 Aug 2018 10:44 AM IST
फीचर टीम, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 6
plane
बहुत जल्द आप भी हवा में सफर का आनंद ले सकेंगे। हर भारतीय का ये सपना साकार करने के लिए आ रही है ऊबर कंपनी की फ्लाइंग टैक्सी। अब अगर आपको 2023 तक आसामान में टैक्सी उड़ते हुए नजर आए तो दांतों तले उंगली दबाकर तांकने की जरूरत नहीं होगी। क्योंकि तब तक आपके लिए यह नजारा बहुत साधारण हो चुका होगा। दरअसल, अमेरिकी टैक्सी सर्विस प्रोवाइडर कंपनी ऊबर की सहयोगी कंपनी ऊबर एलिवेट ने 2023 तक इस सेवा को जिन 5 देशों में शुरू करने का प्लान बनाया है, उसमें भारत भी शामिल है।
विज्ञापन

2 of 6
plane
ऊबर की टीम इस संबंध में एविएशन मिनिस्टर जयंत सिन्हा से भी बात कर चुकी है। कंपनी ने सिन्हा के सामने 5 देशों में एयर टैक्सी लॉन्च करने के प्लान के बारे में बताया। इससे साफ है कि कंपनी भारत को चुनने के काफी करीब हैं। 

 
विज्ञापन

3 of 6
plane
ऊबर सीईओ दारा खुशरोशाही ने एविएशन मिनिस्टर जयंत सिन्हा से मुलाकात के बाद ट्वीट किया। उन्होंने लिखा कि सिन्हा से अच्छी मुलाकात रही। एयरपोर्ट पार्टनरशिप और फ्लाइंग कार के रूप में फ्यूचर कमर्शल एयर ट्रैवल पर बातचीत हुई। फिलहाल ऊबर टैक्सी कहां उड़ेंगी इस पर विचार किया जा रहा है।

 

4 of 6
plane
माना जा रहा है कि कंपनी और सरकार मिलकर उन शहरों पर विचार कर रही है जहां ट्रैफिक की समस्या सबसे ज्यादा है। अगर फ्लाइंग टैक्सी की शुरुआत हो जाती है तो पैसेंजर ड्रोन्स से लोग 50-60 किलोमीटर की दूरी रोड ट्रांसपोर्ट के मुकाबले कहीं अधिक तेजी से तय कर सकेंगे। 

 
विज्ञापन

5 of 6
plane
आपकी जानकारी के लिए बताना चाहेंगे कि यह इलेक्ट्रिक टैक्सी होगी जो अधिकतम 300 किलोमीटर प्रति घंटा की स्पीड से उड़ सकेगी। सिंगल बैटरी चार्ज पर यह 100 किलोमीटर की रेंज तय कर सकती है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
uber
ये टैक्सी जमीन से 1,000-2,000 फीट ऊपर तक उड़ सकती है और यह हेलिकॉप्टर से कम शोर करेगी। दिखने में ड्रोन की तरह है और इसमें चार पैसेंजर्स और एक पाइलट के बैठने का इंतजाम है। 
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें