फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

7000 में से एक महिला को होती है 'सरप्राइज प्रेग्नेंसी', क्या आप जानते हैं इसका मतलब?

Mon, 27 Aug 2018 06:33 PM IST
फीचर डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
Pregnant
अगर हम ये कहें कि कुछ महिलाओं को यह पता ही नहीं चल पाता कि वह गर्भवती हैं, तो आप मानेंगे?शायद यकीन करना मुश्किल हो, पर यह सच है। विशेषज्ञों की भाषा में इसे 'सरप्राइज प्रेग्नेंसी' कहते हैं। दुनियाभर की 7225 महिलाओं में से एक महिला के साथ ऐसा होता है।
 
आगे की स्लाइड्स में जानें कि आखिर किन वजहों से महिलाओं को गर्भावस्था के बारे में पता नहीं चल पाता...
विज्ञापन

2 of 5
Pregnant
ब्रेकथ्रू ब्लीडिंग (बीटीबी)
प्रेग्नेंसी के दौरान इस्ट्रोजन हार्मोन की मात्रा कम होने पर ब्लीडिंग होती है। इस ब्लीडिंग की वजह से महिलाओं को लगता है कि उनके पीरियड्स चल रहे हैं। यही वजह है कि वह यह समझ ही नहीं पाती हैं कि वह गर्भवती हैं। डॉक्टरों का कहना है कि गर्भनिरोधक पिल्स लेने की वजह से यह समस्या होती है। 


 
विज्ञापन

3 of 5
Pregnant
गर्भाशय (यूट्रस) में समस्या
कई महिलाओं के यूट्रस यानी गर्भाशय बाइकोरनुएट यानी दिल के आकार के होते हैं। सरल भाषा में कहें तो उनके गर्भाशय में दो हिस्से होते हैं जो सेप्टम से विभाजित होते हैं। यानी कुछ महिलाओं के गर्भ में दो हिस्से होते हैं। प्रेग्नेंसी उनके गर्भ के एक हिस्से में होता है, वहीं दूसरे हिस्से से माहवारी संभव है। यही वजह है कि पीरियड्स जारी रहने की वजह से कुछ महिलाओं को पता ही नहीं होता कि वह गर्भवती हैं। 

4 of 5
Woman pregnant
प्रेग्नेंसी टेस्ट
ज्यादातर महिलाएं घर पर ही प्रेग्नेंसी टेस्ट करती हैं। वैसे तो यह कई दफा सही नतीजे देते हैं। मगर विशेषज्ञों का कहना है कि यह टेस्ट करते वक्त अगर ह्यूमन क्रोनिक गोनाडोट्रोपिन  (hCG) का स्तर सही ना हो, तो नतीजे गलत हो सकते हैं। लिहाजा, खून की जांच के आधार पर ही प्रमाणिक तौर पर साबित हो सकता है कि महिला गर्भवती है या नहीं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
pregnant women
अनियमित पीरियड
महिला प्रेग्नेंट है या नहीं, इसका पहला सबूत तब मिलता है जब किसी महीने उसके पीरियड्स शुरू नहीं होते। लेकिन उन महिलाओं का क्या जिन्हें इसकी आदत हो चुकी है? बढ़ती उम्र और बदलती लाइफस्टाइल की वजह से महिलाओं में अनियमित पीरियड की समस्या शुरू हो गई है। यही वजह है कि कुछ महिलाओं के पीरियड्स वक्त पर नहीं आते। संभव है कि जब किसी महीने वक्त पर माहवारी शुरू ना हो, तो उन्हें यही लगता होगा कि यह अनियमित प्री-मेन्सुरल साइकिल की वजह से ही हो।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें