फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मंगल ग्रह पर मिली रहस्यमयी जल की 'झील', वैज्ञानिकों ने माना छुपे हुए खजाने के नक्शे की तरह

Fri, 27 Jul 2018 07:03 PM IST
बीबीसी हिंदी
विज्ञापन
1 of 6
mars
शोधकर्ताओं को मंगल ग्रह पर तरल पानी के अस्तित्व का पता चला है। उनका मानना है कि मंगल पर मिला पानी दक्षिणी ध्रुवीय बर्फीले इलाके में एक झील के रूप में है जो करीब 20 किलोमीटर इलाके में फैली है और जो बर्फीली सतह से करीब एक किलोमीटर नीचे मौजूद है।
विज्ञापन

2 of 6
mars
पहले के शोध में मंगल के धरातल पर तरल जल के संभावित चिन्ह मिले थे, लेकिन ये जल के पाए जाने का पहला ऐसा प्रमाण है जो वर्तमान में मौजूद है। नासा के क्यूरियोसिटी रोवर ने जिन झीलों के तल का पता लगाया था उनसे पता चलता है कि अतीत में मंगल की सतह पर पानी मौजूद रहा होगा। हालांकि क्षीण वायुमंडल की वजह से मंगल की जलवायु पहले के मुकाबले ठंडी हुई है जिससे परिणामस्वरूप यहां मौजूद जल बर्फ में बदल गया है। ये नई खोज मार्सिस की मदद से संभव हो सकी है। 

 
विज्ञापन

3 of 6
mars
मार्सिस मार्स एक्सप्रेस ऑर्बिटर पर मौजूद एक राडार उपकरण है। अध्ययन का नेतृत्व करनेवाले इटैलियन नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ एस्ट्रोफिजिक्स के प्रोफेसर रोबर्टो ओरोसेई ने कहा कि ये "संभवत: एक बहुत बड़ी झील हो सकती है।" प्रोफेसर ओरोसेई कहते हैं, "जो कुछ मिला है वो जल ही है। ये एक झील की तरह है, वैसा नहीं जैसा कि पिघली हुई बर्फ चट्टान और बर्फ के बीच भरी होती है।"

 

4 of 6
mars
जीवन की संभावना के लिए इस खोज का महत्व?
मंगल पर हुई इस ताजा खोज से जीवन की संभावनाओं के बारे में निश्चित तौर पर फिलहाल कुछ नहीं कहा जा सकता। ओपन यूनिवर्सिटी से जुड़े डॉक्टर मनीष पटेल इसे समझाते हैं, "हम लंबे अरसे से जानते रहे हैं कि मंगल ग्रह की सतह पर जीवन के लिए अनुकूल परिस्थितियां नहीं हैं, लेकिन अब हमारी खोज थोड़ी आगे बढ़ सकी है।"

 
विज्ञापन

5 of 6
mars
पानी की स्थिति ऐस्ट्रोबायोलॉजी में बेहद महत्वपूर्ण है। इस क्षेत्र में धरती के अलावा जीवन की संभावनाओं के बारे में अध्ययन किया जाता है। नई खोज से ये तो पता चलता है कि मंगल पर पानी मौजूद है, लेकिन इतने से जीवन की संभावनाओं के बारे में निष्कर्ष तक नहीं पहुंचा जा सकता। डॉक्टर पटेल कहते हैं, "हम जीवन की संभावना के करीब नहीं पहुंचे हैं, लेकिन इस खोज से ये पता चलता है कि हमें मंगल पर कहां और किस दिशा में आगे बढ़ना है। ये छुपे हुए खजाने के नक्शे की तरह है।"

 
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
mars
अब आगे क्या होगा?
तरल तल की मौजूदगी संबंधी खोज उन शोधार्थियों के लिए एक अच्छा मौका है जो मंगल पर अतीत और वर्तमान में जीवन की संभावनाओं की तलाश कर रहे हैं। हालांकि खोजी गई झील का अभी और गहन अध्ययन किया जाएगा तभी किसी निष्कर्ष पर पहुंचा जा सकेगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें