फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ब्रह्मांड को लेकर वैज्ञानिक ने किया बड़ा खुलासा, बताया अपने जन्म से पहले कैसा दिखता था यूनिवर्स

Thu, 08 Mar 2018 09:14 AM IST
फीचर डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 6
demo
इस धरती पर शायद ही इस किसी इंसान के पास बात का जवाब मिले कि ब्रह्मांड अपने जन्म से पहले क्या था..? यही नहीं, इस बात का जवाब तो बड़े-बड़े वैज्ञानिक भी देते वक्त उलझ जाएंगे, लेकिन एक वैज्ञानिक ऐसे हैं जिनका मानना है कि वे शायद यह जानते हैं कि ब्रह्मांड से पहले क्या था। तो चलिए जानते हैं इस रोचक सवाल का रोचक जवाब...

 
विज्ञापन

2 of 6
demo
13.8 अरब साल पहले बिग बैंग के वक्त एक परमाणु जितने बड़े बिंदु से पूरे ब्रह्मांड का जन्म हुआ था, लेकिन इसके पहले क्या था यह कोई नहीं जानता। मगर वैज्ञानिक स्टीफन हॉकिंग्स ने कहा है कि शायद वह जानते हैं कि बिग बैंग से पहले क्या था। 
विज्ञापन

3 of 6
demo
एक चौंकाने वाले इंटरव्यू में 76 साल के स्टीफन ने बताया, बिग बैंक से पहले कुछ नहीं था। सिर्फ एक अनंत ऊर्जा और तापमान वाला एक बिंदु था। टाइम (समय) और स्पेस (स्थान) घुमावदार और कोण वाली स्थिति में थे। हम आज समय को जिस तरह महसूस करते हैं, ब्रह्मांड के जन्म से पहले का समय ऐसा नहीं था। 

 

4 of 6
demo
इसमें चार आयाम थे। भूत, भविष्य और वर्तमान को तीन समानांतर  रेखाएं समझें तो एक और रेखा थी जो ऊर्ध्वाधर थी, उसे आप काल्पनिक समय समझ सकते हैं। काल्पनिक समय कोई कल्पना नहीं है, यह हकीकत है। 

 
विज्ञापन

5 of 6
demo
पर आप इसे देख नहीं सकते हैं, लेकिन महसूस कर सकते हैं। बिग बैंग के वक्त तक समय की कोई सीमा नहीं थी। सीमा ब्रह्मांड की शर्त या अवस्था है, ....लेकिन उससे पहले की नहीं। यानी ब्रह्मांड का इतिहास सीधी रेखा जैसा नहीं है। यह चार आयाम वाला है और घुमावदार है। धरती जैसा, लेकिन दो और आयाम के साथ। 

 
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
demo
भौतिक विज्ञान के नियमों से परे है बिग बैंग
स्टीफन कहते हैं, आप भौतिक विज्ञान के नियमों और समय से ब्रह्मांड के जन्म को नहीं समझ सकते हैं क्योंकि बिग बैंग विज्ञान के नियमों से परे की घटना है। अगर हम बिग बैंग से पहले के टाइम में वापस चलें, तो समय की सीधी रेखा अनंत तक जाएगी, ब्रह्मांड सिकुड़ता जाएगा, लेकिन हम कभी शुरुआती बिंदु तक नहीं पहुंच पाएंगे। हम हमेशा ‘कुछ नहीं’ के करीब तो पहुंचेंगे, पर कभी ‘कुछ नहीं’ तक नहीं पहुंच पाएंगे। यह ठीक वैसा ही है जैसा दक्षिणी ध्रुव पर कोई दक्षिणी ध्रुव नहीं है। इसलिए बिग बैंग से पहले कुछ नहीं था। 
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें