हवाई जहाज में तो आपने भी सफर किया होगा। ज्यादातर हवाई जहाज सफेद रंग के ही होते हैं, रंगीन हवाई जहाज कम ही देखने को मिलते हैं। आपने कभी सोचा है कि हवाई जहाज का रंग सफेद ही क्यों होता है। कुछ रंग बिरंगे हवाई जहाज जरूर देखे होंगे आपने, लेकिन उनका बेस कलर सफेद ही होता है। इसके पीछे कई वजहे हैं।
पढ़ें.... हवाई जहाज गुजरने के बाद पीछे जो सफेद लकीर दिखती है, वो है क्या?
विज्ञापन
2 of 6
पहला कारण तो ये है कि हवाई जहाज को ठंडा रखने के लिए, इसे सफेद रंग दिया जाता है। सफेद रंग गर्मी को दूसरे रंगों की तुलना में दूर रखता है।
विज्ञापन
3 of 6
एक हवाई जहाज को पेंट करने में करीब 3 लाख से 1 करोड़ रुपये तक का खर्च आता है और कोई भी कंपनी एक प्लेन की पेंटिंग में इतना पैसा खर्च करना नहीं चाहती। साथ ही एक प्लेन को पेंट करने में 3 से 4 हफ्ते का वक्त लगता है। ऐसे में कंपनी को काफ़ी नुकसान हो सकता है। सफेद रंग इन सब परेशानियों का आसान हल है।
4 of 6
धूप में खड़े होने की वजह से कोई भी दूसरा रंग धीरे-धीरे हल्का होने लगता है, लेकिन सफेद रंग के साथ ऐसी समस्या नहीं होती। इसी कारण कंपनियां हवाई जहाज को सफेद रंग का ही रखना पसंद करती हैं।
विज्ञापन
5 of 6
कंपनियां अपने जहाज खरीदती और बेचती रहती हैं। ऐसे में कंपनी का नाम बदलना या उसे अपने हिसाब से बदलवाना, सफेद रंग के कारण आसान हो जाता है।
किसी और रंग का उपयोग करने से हवाई जहाज का वजन बढ़ जाता है। इस कारण पेट्रोल की खपत काफ़ी बढ़ जाती है। सफेद रंग से पेट्रोल की ख़पत कम होती है और इसे उड़ाने में कंपनियों के खर्च में कमी आती है। इन्हीं वजहों से हवाई जहाज का रंग ज्यादातर सफेद ही रखा जता है।