वैज्ञानिकों को मंगल ग्रह पर एक बार फिर कुछ ऐसे संकेत मिले हैं जिससे माना जा सकता है कि यहां पहले कभी जीवन हुआ करता था। वैज्ञानिकों को यहां कुछ चौंकाने वाले सबूत मिले है।
विज्ञापन
2 of 3
mars
दरअसल, वैज्ञानिकों को यहां फैटी एसिड के अंश के टुकड़े मिले हैं जिससे माना जा सकता है कि यहां कभी जीवन रहा होगा। ब्रिटेन में इंपीरियल यूनिवर्सिटी के शोधकर्ताओं ने निष्कर्ष निकाला कि मंगल ग्रह पर कार्बनिक पदार्थ के लगभग 12,000 बड़े आकार के पूल मिले हैं, जिसके आधार पर यह कहा जा सकता है कि लाल ग्रह पर कभी जीवन रहा होगा।
शोधकर्ताओं का कहना है कि जांच से यह भी पता चला है कि मंगल पर अरबों वर्ष पहले पानी मौजूद था। इंपीरियल के प्रमुख मार्क सेफटन ने कहा की यदि मंगल पर अरबों साल पहले पानी मौजूद था तो यह साफ तौर पर इस बात का संकेत देता है कि वहां जीवन की संभावना हो सकती है