फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पति-पत्नी में मनमुटाव के कारण उभर सकते हैं पुराने रोग के लक्षण, शोध में सामने आए चौंकाने वाले रिजल्ट

Fri, 18 May 2018 08:12 AM IST
बिजार डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
फाइल फोटो
पति-पत्नी के झगड़े के कारण न केवल उनकी भावनाओं को नुकसान पहुंचता है, बल्कि उनमें पुराने रोग को भी उभार सकता है। जी हां, यह बात एक अध्ययन में सामने आई है। आप सोच रहे होंगे कि आखिर ऐसे कैसे हो सकता है। 
विज्ञापन

2 of 5
फाइल फोटो
 अमेरिका में पेंसिलवानिया स्टेट यूनिवर्सिटी के शोधकर्ताओं ने ऐसे लोगों के दो समूहों का अध्ययन किया जिसमें एक समूह के लोग मधुमेह से पीड़ित थे और दूसरे गठिया से ग्रस्त थे। इसमें ऐसे रोगियों के बारे में पता चला जिनका अपने पति-पत्नी के साथ किसी भी बात को लेकर अधिक तनाव से गुजरे हों। 
विज्ञापन

3 of 5
फाइल फोटो
जर्नल ऐनल्ज ऑफ बिहेवियर मेडिसिन’ नामक एक पत्रिका में प्रकाशित अध्ययन में पाया गया कि संभावित रूप से किसी पुरानी रोग से ग्रसित पत्नी-पत्नी के बीच बढ़ता हुआ मनमुटाव मधुमेह जैसी बीमारियों के लक्षणों को बढ़ावा दे सकता है। 

4 of 5
फाइल फोटो
पेन स्टेट के प्रोफेसर लिन मार्टिर ने कहा कि निष्कर्षों से पता चलता है कि वैवाहिक जीवन स्वास्थ्य को किस प्रकार से प्रभावित कर सकता है। इस अध्ययन की मदद से शोधकर्ताओं ने यह जानने का प्रयास किया कि पति-पत्नी के बीच होने वाली सकारात्मक या नकारात्मक बातचीत किस प्रकार से उनके स्वास्थ्य को प्रभावित करती है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
फाइल फोटो
अंत में उन्होंने पाया कि पति-पत्नी के बीच तनाव भी किसी पुरानी बीमारी के लक्षण को बढ़ाने का कारक हो सकता है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें