फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोयला या इलेक्ट्रिक आयरन से नहीं, अब इस शानदार तकनीक से कपड़े प्रेस कर रहे हैं धोबी

Thu, 30 Aug 2018 10:55 AM IST
फीचर डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 4
Laundry
कोयले से कपड़ों की इस्त्री करना झंझट भरा काम होता था। बार-बार कोयले को सुलगाना पड़ता था। यही नहीं, कोयले के कपड़े पर गिर जाने का खतरा भी बना रहता था। इससे निजात पाने के लिए धोबियों ने बिजली से चलने वाली इस्त्री का उपयोग करना शुरू किया। हालांकि, इसमें करंट लगने का खतरा होता है। वहीं, इस काम में खर्च ज्यादा और मुनाफा कम होता था।
विज्ञापन

2 of 4
Laundry
अब इस्त्रीवाले खाना बनाने वाले एलपीजी सिलेंडर की मदद से कपड़ों की इस्त्री कर रहे हैं। इस काम के लिए वह खास तकनीक से बनी इस्त्री का इस्तेमाल कर रहे हैं। लोहे से बनी इस स्त्री से एक पाइप लगा होता है जिसे सिलेंडर की रेग्युलेटर से जोड़ा जाता है। यह आयरन उसी तरह जलता और काम करता है, जिस तरह हमारी रसोई में रखा चूल्हा। हालांकि, इसमें आग बाहर नहीं बल्कि अंदर लगे पैनल पर पहुंचती है जो इस्त्री की बाहरी सतह को गर्म करती है।
विज्ञापन

3 of 4
Laundry
ऑनलाइन भी एलपीजी आयरन खरीदे जा सकते हैं। एक इस्त्री की कीमत करीब 10 हजार रुपये है। वहीं, इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन ने तीन मॉडल्स पेश किए हैं जिनकी कीमत 2,500 रुपये से लेकर 7,000 रुपये तक है। यह इको-फ्रेंडली भी है क्योंकि इसके लिए ना तो बिजली की खपत करनी पड़ती है, ना ही इसमें कचरा और हानिकारक गैस बनता है। 
विज्ञापन

4 of 4
LPG Iron
एलपीजी से चलने वाली इस्त्री भारी है। इसका वजन करीब 6.5 किलोग्राम है। पांच किलो के सिलेंडर से जहां 1,100 कपड़ों की इस्त्री हो सकती है, वहीं 19 किलो के सिलेंडर से 4,500 कपड़े आयरन हो सकते हैं। 

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें