फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वैज्ञानिकों की खोज से हिल जाएगी इंसान की जिंदगी, कैंसर पर ऐसा रिसर्च पहले कभी नहीं हुआ

Tue, 17 Apr 2018 09:24 AM IST
फीचर डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 4
cancer
कैंसर के रोगियों को शुगर और अन्य प्रकार के कार्बोहाइड्रेट का सेवन नहीं करना चाहिए इसका कारण है कि कैंसर की कोशिकाओं को जीवित रहने और विकास  करने के लिए ऊर्जा की जरूरत होते है, और कैंसर कोशिकाओ के लिए ऊर्जा का मूल स्त्रोत ग्लूकोस होता है और कार्बोहाइड्रेट या शुगर मुख्य रूप से टूटने के बाद ग्लूकोस में बदल जाते है और यही ग्लूकोस कैंसर कोशिकाओ को जीवित रहने और विकास करने के लिए अवश्यक ऊर्जा प्रदान करता है।
विज्ञापन

2 of 4
potato
एक अध्ययन में पाया गया है कि इलाज के दौरान कार्बोहाइड्रेट और शुगर का अत्याधिक सेवन करने से सिर और गर्दन के कैंसर का जोखिम अधिक बढ़ जाता है। अमेरिका में इलिनोइस यूनिवर्सिटी के प्रोफेसर अन्ना ई ऑर्थर के मुताबिक, इलाज के बाद आलू, फली जैसे वसा और स्टार्चयुक्त खाद्य पदार्थों की मात्रा कम होने से रोगियों को बीमारी से उबरने में मदद मिलती है। 
 
विज्ञापन

3 of 4
hand
यदि वह अपने भोजन में कार्बोहाइड्रेट और शुगर की मात्रा का अत्याधिक इस्तेमाल करते हैं तो इससे उस अवस्था में मृत्यु का खतरा बढ़ सकता है। शोधकर्ताओं ने 400 से अधिक कैंसर रोगियों के स्वास्थ्य परिणामों के उपचार से पूर्व व बाद के आकड़ों का अध्ययन किया। 

 
विज्ञापन

4 of 4
cancer
जिसमें उन्होंने पाया कि इलाज के दौरान अत्याधिक कार्बोहाइड्रेट के सेवन से सिर व गर्दन जैसे कैंसर का खतरा बना रहता है व यह मृत्यु का कारण भी बन सकता है। यह अध्ययन ‘इंटरनेशनल जर्नल ऑफ कैंसर’ नामक एक पत्रिका में प्रकाशित हुआ है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें