दिमाग को दर्द नहीं होता। जी हां, असल में दर्द को महसूस करने के लिए दिमाग में कोई नर्व रिसेप्टर नहीं होते। इस वजह से सर्जन पेशेंट के दिमाग का ऑपरेशन तब भी कर लेते हैं जब वो होश में होता है। हम दर्द महसूस करते हैं नोसिसेप्टर नाम के एक नस के कारण जो रीढ़ की हड्डी से दिमाग तक किसी तरह के खतरे का सिग्नल भेजते हैं।
विज्ञापन
2 of 10
- फोटो : oddee
अब जानिए दिमाग के बारे में और। हमारे दिमाग में लाख से ज्यादा रक्त वाहिकाएं होती हैं। शरीर की 17 प्रतिशत ऊर्जा का इस्तेमाल करके और बीस प्रतिशत ऑक्सिजन को इस्तेमाल करके, दिमाग दस से 23 प्रतिशत पॉवर बनाती हैं। इतनी कि बल्ब जल सके। हमारे दिमाग में इतनी क्षमता है कि हम पूरे एनसाइक्लोपीडिया ब्रिटानिका को पांच गुना बढ़ जाने के बाद भी रट्ट सकते हैं।
विज्ञापन
3 of 10
- फोटो : oddee
जब एल्बर्ट आइनस्टाइन की मृत्यु 1955 हुई, तो डॉ थॉमस हार्वे ने उनकी मृत्यु के साढ़े सात घंटे बाद ब्रेनेक्टोमी की और उनके दिमाग को संरक्षित कर लिया। साल 1978 में एक जर्नलिस्ट स्टेसी लेवी ने जांच कर बताया कि इतने सालों बाद भी उनके संरक्षित दिमाग का कुछ हिस्सा जिंदा था और एकदम ठीक भी।
4 of 10
- फोटो : oddee
दिमाग के दांए और बांए हिस्से के बीच के अंतर को जानते हैं? दिमाग का बांया हिस्सा हमें हर चीज को प्रैक्टिकल रूप से लेने के लिए बाध्य करता है वहीं दांया हिस्सा हमारी रचनात्मकता को पैदा करता है। ये दोनों एक साथ काम करते हैं। और इससे भी बड़ी बात ये कि अगर आप अपने दिमाग का एक-चौथाई हिस्सा भी खो दें, फिर भी जी सकते हैं।
विज्ञापन
5 of 10
- फोटो : oddee
क्या आपको पता है कि औरतों के दिमाग की तुलना में मर्दों का दिमाग दस प्रतिशत बड़ा होता है। फिर भी महिलाओं के दिमाग में रक्त कोशिकाएं और कनेक्टर्स ज्यादा होते हैं, इस वजह से वो और बेहतरी से काम कर पाती हैं। औरतों के दिमाग में भावनात्मक पहलू भी ज्यादा काम करता है वहीं पुरुषों का लॉजिकल हिस्सा ज्यादा काम करता है।
विज्ञापन
6 of 10
- फोटो : oddee
क्या आपको पता है कि हमारा दिमाग सोने के दौरान सबसे ज्यादा एक्टिव रहता है? जी हां, इसलिए हम सपने देखते हैं। एक स्टडी के मुताबिक सपने देखने से हम खुद को किसी बड़े सदमे से बचाते हैं और ये भी पाया गया है कि जिन लोगों का आईक्यू ज्यादा होता है वो सपने ज्यादा देखते हैं।
विज्ञापन
7 of 10
- फोटो : oddee
हम सपने को वो मोड़ भी दे सकते हैं, जो हम चाहते हैं। ल्यूसिड ड्रीमिंग के बारे में जानते हैं? ये सपने देखने का वो तरीका होता है जिसमें इंसान पूरी तरह से नींद में नहीं रहता। वो ऐसे सपना देख रहा होता है जिसमें उसे पता रहता है कि वो सपने में है। फिर वो जो चाहे , उसे मोड़ दे सकता है।
8 of 10
- फोटो : oddee
क्या आप जानते हैं हम हंसते क्यों हैं? केवल इंसानों को ही क्षमता प्राप्त है। पर हम ऐसा क्यों करते हैं, इसके बारे में कई कारण बताए जाते हैं, कोई एक वजह नही है।
9 of 10
- फोटो : oddee
क्या सिर के आकार का दिमाग से कोई संबंध है? ऐसा भी सोचा गया है कि क्या ऐसा वाकई है कि जिसका सिर जितना बड़ा उतना ही दिमाग भी और सिर जितना छोटा उतना ही दिमाग भी छोटा? लेकिन अब तक इन दोनों के बीच कोई ठोस संबंध नहीं निकाला जा सका है।
ऐल्बर्ट आइनस्टाइन को ज्यादा आईक्यू के लिए दुनिया जानती है। पर किम उंगयॉन्ग को भी सबसे ज्यादा आईक्यू होने वाले लोगों में गिना जाता है। जब वो आठ महीने के थे, तभी उन्होंने एलजेब्रा पर महारथ हासिल कर ली। दो साल की उम्र तक वो चार भाषाओं में पांरगत थे। उन्होंने युनिवर्सिटी में एंट्री ही चार साल की उम्र में ले ली और पंद्रह बरस तक ग्रैजुएट हो चुके थे। साथ ही किम एक बेहतरीन पेंटर और कवि हैं। वो साउथ कोरिया में रहते हैं।