फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यहां मौत करती है इंतजार, ये है दुनिया की सबसे खतरनाक सड़क

Mon, 09 Apr 2018 01:42 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
- फोटो : discovery
दुनिया में पहाड़ों को काटकर कई खतरनाक सड़कों का निर्माण किया जा चुका है। लेकिन जब इन सड़कों से गुजरने की बात आती है तो ये किसी भी इंसान की रुह कंपाने के लिए काफी है। इन रास्तों से गुजरने के लिए मौत से खेलना पड़ता है। जानिए कौन सी वो सड़क है जिसे दुनिया के  World Extreme Road का दर्जा दिया गया है।
विज्ञापन

2 of 5

डिस्कवरी चैनल ने दुनिया की मोस्ट एक्सट्रीम सड़कों को लेकर एक डॉक्यूमेंट्री बनाई थी। जिसका नाम World Extreme Roads रखा था। लेकिन इन सभी सड़कों में एक सड़क का जब भी जिक्र आता है लोगों की सांसे रुक जाती है। ये सड़क बोलिविया के युंगास प्रांत में है, जिसे द रोड ऑफ डेथ के नाम से जाना जाता है। 
विज्ञापन

3 of 5
दुनिया की सबसे खतरनाक रोड का दर्जा पा चुकी इस सड़क की लंबाई 64 किलोमीटर है, जो संकरी होने के साथ ही फिसलन से भरी है। इस कारण से ड्राइविंग के दौरान गाड़ियों के टायर नीचे खाई की ओर स्लिप कर जाते हैं।

4 of 5
सिंगल लेन वाली ये सड़क इतनी पतली है कि एक साथ दो कारें पास नहीं हो सकती। कई बार तो गाड़ियों का एक टायर नीचे लटक जाता है, ऐसे में सावधानी से उसे बाहर निकालना पड़ता है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
कई बार टायर फिसलने की वजह से गाड़ियां सैकड़ों फिट नीचे गिर जाती हैं। जिससे हर साल 200 से 300 लोगों की जान जाती है। बता दें कि ये सड़क समुद्र तल से 15,400 फीट की ऊंचाई पर है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें