फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आपका पालतू जानवर सा बन जाएगा सूटकेस, खुद से चलेगा आपके साथ

Thu, 18 Jan 2018 09:42 AM IST
फीचर डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
demo
क्या आप इस बात पर यकीन करेंगे कि आपका सूटकेस एक पालतू जानवर की तरह अपने आप आपके पीछे-पीछे चलेगा। शायद नहीं... लेकिन बता दें बहुत जल्द ऐसा सूटकेस मार्केट में होगा। उसके आते ही आपको सामान ढोने और कुली करने के झंझट से निजात मिलेगी।

ये उन लोगों के लिए बेहद खास होगा जो देश-विदेश में घूमना पसंद करते हैं। जिस सूटकेस को लेकर पहले आपको चलमें झिझक महसूस होती थी अब वह आपका स्टाइल सिंबल बनने जा रहा है। 

 
विज्ञापन

2 of 5
demo
यकीनन ये आपके सफर को बेहतरीन और ज्‍यादा से ज्‍यादा आरामदायक बना देगा। अब याद कीजिए जरा उस वक्त को जब भारी भरकम लगेज को ढोना और उसके लिए कुली तलाशना आपके मजे की बैंड बजाता होगा। आप फिर वही दिन तो नहीं ही देखना चाहेंगे।  

किसी भी जर्नी के दौरान आपको थकान ना हो, इसका खास ख्याल रखकर एक कंपनी ने यह अविष्कार किया है। इन्‍होंने ऐसा सूटकेस बनाया है जो बिना हाथ से पकड़े हुए अपने आप ही दौड़ते हुए आपके पीछे-पीछे चलता रहेगा, जैसे आपका पालतू डॉगी चलता है। 

गौरतलब हो कंपनी ने इस हाईटेक रोबोटिक सूटकेस को नाम दिया गया है 'पपी वन'... 

 
विज्ञापन

3 of 5
demo
अमेरिका के लास वेगास में चल रहे कंज्‍यूमर एंड टेक्नोलॉजी एक्सपो सीईएस 2018 के दौरान दुनिया का सबसे अनोखा लगेज सिस्टम पेश किया गया है, जिसका नाम है पपी 1। इसे हाथ से पकड़ कर खींचना नहीं पड़ेगा। यह इतना समझदार और हाईटेक है कि खुद ही अपने मालिक को पहचान कर उसके पीछे-पीछे चलता और दौड़ता रहेगा। 

4 of 5
demo
यानि कि आप सड़क से लेकर एयरपोर्ट तक कहीं भी जाएं यह आपका पीछा नहीं छोड़ेगा। कहने का मतलब यह है एक खास सिग्नल के सहारे ये रोबोटिक सूटकेस अपने मालिक से जुड़ा रहेगा और आपके पालतू डॉगी की तरह काम करता है। बस सूटकेस को अपने पीछे चलाने के लिए उसके मालिक को अपने हाथ में एक रिमोट कंट्रोल जैसा पतला सा रिस्‍ट बैंड पहनना होगा। 

 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
demo
इसके बाद सूटकेस में लगा सेंसर अपने उसके हाथ में बंधे रिस्‍ट बैंड की यूनीक आईडी को ट्रेस कर लेगा और उसके पीछे चल पड़ेगा। इस सूटकेस में एक छोटी सी मोटर और पहिए लगे हैं, जिनके सहारे यह स्पीड के साथ सड़क पर चल और दौड़ सकता है। सिर्फ इतना ही नहीं, अचानक रास्ते में आने वाली रुकावटो के लिए यह सूटकेस अपने शानदार ब्रेकिंग सिस्‍टम का इस्तेमाल करता है। भीड़ में भी सूटकेस अपने मालिक की पहचान कर उसके करीब पहुंच जाता है, वो अपने आप ही रुक जाता है। इसका सेल्फ बैलेंसिंग सिस्टम भी कमाल का है। उछाल वाली जमीन से गुजरने पर ये सूटकेस लुढ़कता नहीं है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें