फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Science News: वैज्ञानिकों ने किया चौंकाने वाला खुलासा, अगर ऐसा नहीं होता तो धरती पर जन्म नहीं ले पाता इंसान

Sat, 11 Jan 2025 06:20 PM IST
धर्मेंद्र सिंह फीचर डेस्क, अमर उजाला

सार

Science News: पृथ्वी का निर्माण करीब 4.54 अरब साल पहले हुआ था। इसके बाद से धरती का घूमना धीरे-धीरे धीमा हो रहा है। इसका नतीजा यह है कि दिन लंबा होता जा रहा है।
विज्ञापन
1 of 5
वैज्ञानिकों ने किया चौंकाने वाला खुलासा, अगर ऐसा नहीं होता तो धरती पर जन्म नहीं ले पाता इंसान  - फोटो : अमर उजाला
Science News: पृथ्वी का निर्माण करीब 4.54 अरब साल पहले हुआ था। इसके बाद से धरती का घूमना धीरे-धीरे धीमा हो रहा है। इसका नतीजा यह है कि दिन लंबा होता जा रहा है। सबसे बड़ी बात यह है कि पृथ्वी के घूमने और आक्सजीन के पैदा होने का भी आपस में संबंध है, जिससे चांद, सूक्ष्म जीव और हमारे वायुमंडल में ऑक्सीजन आपस में जुड़ते हैं। पृथ्वी के वायुमंडल में ऑक्सीजन के स्तर में वृद्धि से पृथ्वी के घूमने का धीमा होने का संबंध है। सबसे खास बात यह है कि इसकी वजह विशेष तौर पर 2.4 अरब साल पहले नीले-हरे शैवाल (साइनोबैक्टीरिया) का उदय है। 

धरती के घूमने की गति धीमी होनी और इसके कारण लंबे होते जा रहे दिन के कारण यह सूक्ष्म जीव (साइनोबैक्टीरिया) अधिक ऑक्सीजन के उत्पादन करने सक्षम बने हैं, जबकि पृथ्वी पर चांद गुरुत्वाकर्षण बल लगाता है। इसकी वजह से धरती का घूमना धीमा होता है, क्योंकि अब चांद धीरे-धीरे दूर होता जा रहा है। वैज्ञानिकों ने एक शोध किया है, जिसमें जानकारी मिली है धरती का घूमना और दिन की लंबाई से पृथ्वी के ऑक्सीजनकरण के पैटर्न और समय प्रभावित होते हैं। 
 
विज्ञापन

2 of 5
वैज्ञानिकों ने किया चौंकाने वाला खुलासा, अगर ऐसा नहीं होता तो धरती पर जन्म नहीं ले पाता इंसान  - फोटो : Freepik
क्यों ऑक्सीजन में बढ़ोतरी?

एक रिपोर्ट के मुताबिक, पृथ्वी के घूमने की गति धीमी होनी और महाऑक्सीकरण दो अलग-अलग चीजे हैं, जो जुड़ी हुई दिखाई देती हैं। पृथ्वी के घूमने का धीमा होना पहली घटना है, जो चंद्रमा के गुरुत्वाकर्षण बल की वजह से होता है। जीवाश्म रिकॉर्ड से इस बात खुलासा होता है कि 1.4 अरब साल पहले दिन सिर्फ 18 घंटे लंबे थे और 70 करोड़ साल पहले आज की तुलना में आधे घंटे छोटे थे।
 
विज्ञापन

3 of 5
वैज्ञानिकों ने किया चौंकाने वाला खुलासा, अगर ऐसा नहीं होता तो धरती पर जन्म नहीं ले पाता इंसान  - फोटो : Freepik
कई शोधों में यह जानकारी मिली है कि दिन हर सौ साल में 1.8 मिलीसेकंड लंबा होता जा रहा है। इसमें महाऑक्सीकरण दूसरी घटना है। साइनोबैक्टीरिया का बड़ी मात्रा में उभार हुआ, तो धरती के वायुमंडल में ऑक्सीजन में बढ़ गया। ऑक्सीकरण के बिना जीवन पैदा नहीं हो सकता था। ऐसे में यह कहा जा सकता है कि अगर धरती का घूमना धीमा न होता तो शायद जीवन की शुरुआत कभी नहीं होती। 

Ajab Gajab: पटरी पर गश्त लगा रहे शेर को शख्स ने बकरी की तरह भगाया, वीडियो देख नहीं होगा भरोसा

4 of 5
वैज्ञानिकों ने किया चौंकाने वाला खुलासा, अगर ऐसा नहीं होता तो धरती पर जन्म नहीं ले पाता इंसान  - फोटो : Freepik
वैज्ञानिकों ने किए इस तरह के प्रयोग 

जर्मनी में ट्रॉपिकल मरीन रिसर्च के लिए लीबनिज सेंटर के समुद्री वैज्ञानिक अर्जुन चेनू का कहना है कि दो 12 घंटे के दिन एक 24 घंटे के दिन बराबर होने चाहिए। उन्होंने कहा कि सूर्य का प्रकाश तेजी से ऊपर नीचे जाता है और ऑक्सीजन उत्पादन तालमेल बिठाता है। हालांकि, जीवाणु मैट से ऑक्सीजन नहीं निकल पाता है, क्योंकि यह आणविक प्रसार की गति से सीमित होता है।

Zara Hatke: ये है दुनिया की सबसे ठंडी जगह, जहां पलक झपकते ही जम जाता है पानी, इतना है तापमान
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
वैज्ञानिकों ने किया चौंकाने वाला खुलासा, अगर ऐसा नहीं होता तो धरती पर जन्म नहीं ले पाता इंसान  - फोटो : Freepik
शोधकर्ताओं की टीम ने देखा कि लंबे दिन से धरती के ऑक्सीजन में वृद्धि से संबंध थे। यह न सिर्फ महाऑक्सीकरण घटना, बल्कि एक और दूसरा वायुमंडलीय ऑक्सीजनकरण है। इसे करीब 550 से 800 मिलियन साल पहले नियोप्रोटेरोजोइक ऑक्सीजनेशन इवेंट कहा जाता है। शोध में पाया गया कि दिन की लंबाई और जमीन पर रहने वाले रोगाणुओं से छोड़ी जाने वाली ऑक्सीजन में एक मूलभूत संबंध है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें