फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

54 घंटे में चार बार तैरकर पार किया इंग्लिश चैनल, ऐसा करने वाली बनी दुनिया की पहली महिला

Wed, 18 Sep 2019 04:19 PM IST
सोनू शर्मा फीचर डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
सारा थॉमस - फोटो : Social media
इंग्लिश चैनल को पार करना आसान नहीं होता है। इसमें दुनिया के अच्छे से अच्छे तैराकों के भी पसीने छूट जाते हैं, लेकिन अमेरिका की एक महिला ने बिना रूके चार बार तैरकर इंग्लिश चैनल को पार किया और एक नया विश्व रिकॉर्ड बना दिया। ऐसा करने वाली वो दुनिया की पहली महिला बन गई हैं। 
विज्ञापन

2 of 5
सारा थॉमस - फोटो : Social media
सारा थॉमस नाम की महिला ने इंग्लिश चैनल को चार बार पार करने में महज 54 घंटे का समय लिया। इस दौरान उन्होंने कुल 209 किलोमीटर की दूरी तय की। सारा ने इंग्लैंड से तैरना शुरू किया था और अपना आखिरी चक्कर मंगलवार को सुबह 6.30 बजे फ्रांस में खत्म किया। 
विज्ञापन

3 of 5
सारा थॉमस - फोटो : Social media
हैरानी की बात तो ये है कि 37 वर्षीय सारा को पहले ब्रेस्ट कैंसर था, लेकिन पिछले साल ही उन्होंने कैंसर को हराकर एक नई जिंदगी हासिल की। इसके बाद उन्होंने तैराकी में ये अनोखा विश्व रिकॉर्ड बनाया। 

4 of 5
सारा थॉमस - फोटो : Social media
सारा ने बताया, 'तैरने के दौरान मुझे कई बार जेलीफिश का भी सामना करना पड़ा। इसके अलावा पानी भी काफी ठंडा था। हालांकि यह उतना नहीं था, जितना मैंने सोचा था।' सारा ने अपनी तैराकी कैंसर पीड़ितों को समर्पित किया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
सारा थॉमस - फोटो : Social media
सारा ने लगातार तैराकी के दौरान नींद की भरपाई करने के लिए इलेक्ट्रोल और कैफीन युक्त तरल पदार्थ लिया। उन्होंने जैसे ही अपनी तैराकी पूरी की, लोगों ने उन्हें शैंपेन की बोतल और चॉकलेट देकर बधाई दी। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें