Santa Claus: वैज्ञानिकों ने बेहद चौंकाने वाला दावा किया है। उनका दावा है कि उन्होंने सांता क्लॉज का असली चेहरा विकसित कर लिया है। वैज्ञानिकों ने संत निकोलस के खोपड़ी के अवशेष की मदद से फोरेंसिक पद्धति से उनका थ्रीडी चेहरा बनाया है। वैज्ञानिकों ने दावा किया है कि सांता क्लॉज का यही असली चेहरा है। करीब 1700 साल बाद सांता क्लॉज का असली चेहरा सामने आया है। वैज्ञानिकों के लिए यह बहुत बड़ी उपलब्धि है। ऐसा पहली बार हुआ है जब इस ऐतिहासिक शख्सियत का असली चेहरा लोग देख सकेंगे।
मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, सांता क्लॉज के निधन के 1700 साल बाद यह अभूतपूर्व चेहरा विकसित किया गया है। यह कार्य उनकी खोपड़ी के डेटा का विश्लेषण करने के बाद किया गया है। वैज्ञानिकों ने संत निकोलस ऑफ मायरा का चेहरा उनकी खोपड़ी के आधार पर फिर से विकसित किया है। सामने आई तस्वीर में सांता क्लॉज को एक चौड़े माथे, पतले होंठों और गोल नाक के साथ दिखाया है।