फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रैफिक पुलिसकर्मी ने बनाया रैप, 'तेरा टाइम आएगा'

Wed, 19 Jun 2019 05:33 PM IST
प्रशांत राय फीचर डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
- फोटो : social media
ट्विटर पर आए दिन ट्रैफिक पुलिस नए तरीकों से लोगों को जागरुक करती रहती है। कभी फिल्मों के पोस्टर के जरिए तो कभी मशहूर अभिनेताओं के डायलॉग के जरिए लोगों को सुरक्षा का पाठ पढ़ाती है। सोशल मीडिया पर आपने कई अलग-अलग तरह के ट्रैफिक पुलिस वालों का करतब देखा होगा। कोई बीच सड़क पर मून वॉक करते हुए ट्रैफिक कंट्रोल करता है तो कोई सीटी  बजाकर।
विज्ञापन

2 of 5
- फोटो : social media
ऐसा ही एक वीडियो वायरल हो रहा है दिल्ली ट्रैफिक पुलिस के हेड कांस्टेबल सदीप शाही का, जिन्होंने फिल्म गली ब्वॉय का गाना अपना टाइम आएगा का इस्तेमाल लोगों को जागरुक करने के लिए किया है। इस गाने के माध्यम से संदीप शाही लोगों से यातायात के नियमों का पालन करने की अपील कर रहे हैं। 
विज्ञापन

3 of 5
- फोटो : social media
जब से फिल्म रिलीज हुई है। इसके बाद इस फिल्म का गाना लोगों की जुबां पर चढ़ा हुआ है। यही वजह है कि हेड कांस्टेबल ने इस गाने को अपने तर्ज पर रैप सॉन्ग को गाकर और फेमस कर दिया। कॉन्सटेबल संदीप शाही ने रैप सॉन्ग अपना टाइम आएगा को अपने तरीके से गाकर यातायात के नियम को तोड़ने वालों को अपनी ओर आकर्षित किया। एएनआई न्यूज एजेंसी ने हेड कांस्टेबल का वीडियो ट्विटर अकाउंट पर शेयर किया है। 

4 of 5
- फोटो : social media
आप इस वीडियो में संदीप का गाते हुए सुन सकते हैं। कौन बोला, हमसे ना हो पाएगा, कौन बोला,सड़क की सुरक्षा की, जीवन की रक्षा की, हल्मेट की, सीट बेल्ट की, नियम अगर अपनाएंगे, जीवन खुशहाल बन जाएगा। बात मेरी मान, सुरक्षा को तु जान, नहीं तो तेरा टाइम आएगा।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
- फोटो : social media
ऐसा पहली बार नहीं है कि गली बॉय के गानों के विचार को सामाजिक तौर पर इस्तेमाल किया गया हो। मुंबई पुलिस ने भी सड़क सुरक्षा मीम में फिल्म के डायलॉग 'मार जाएगा तू' का इस्तेमाल किया था। इसमें किसी को कहा गया था जो बिना हेलमेट पहने बाइक चलाना चाहता था।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें