फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hector, जीप कंपास, XUV500 और Creta में कौन सी SUV है सबसे बेस्ट, पढ़ें सभी का कंपैरिजन

Wed, 19 Jun 2019 05:23 PM IST
Harendra Chaudhary ऑटो डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 8
MG Hector VS jeep compass Vs Mahindra XUV500 VS Hyundai Creta - फोटो : AmarUjala
एमजी हेक्टर के आने से कॉम्पैक्ट एसयूवी सेगमेंट में मुकाबला कड़ा हो गया है। इसकी वजह भी है कि हेक्टर में पहली बार इस सेगमेंट में कई नई प्रीमियम फीचर दिए गए हैं, जो अभी तक टॉप लग्जरी कारों में मिलते थे। सबसे बड़ी खूबी तो यह है कि यह कार देश की पहली 5जी इंटरनेट कनेक्टेड कार है। वहीं इसकी टक्कर जीप कंपास, ह्यूंदै क्रेटा और महिंद्रा XUV500 से होगी। 
 
विज्ञापन

कीमतें

2 of 8
MG Hector Front
बात करते हैं सबसे पहले इन कारों की कीमतों की, तो एमजी हेक्टर की एक्स-शोरूम कीमतें 16 से 20 लाख रुपये तक हैं। वहीं जीप कंपास की कीमत 15.60 लाख रुपये से लेकर 23.11 लाख रुपये के बीच है। जबकि महिंद्रा एक्सयूवी500 की कीमत 12.30 लाख रुपये से लेकर 19.72 लाख तक है। वहीं ह्यूंदै क्रेटा की कीमतें 10 से 15.65 लाख रुपये के बीच है। इन सभी कारों में क्रेटा सबसे सस्ती कार है, जबकि जीप कंपास सबसे महंगी कार है।
 
विज्ञापन

डाइमेंशन

3 of 8
Jeep Compass
एमजी हेक्टर की डाइमेंशन की बात करें, तो इसकी लंबाई 4,655 एमएम है, जो इसे जीप कंपास, ह्यूंदै क्रेटा और महिंद्रा XUV500 से लंबाई बनाता है। वहीं महिंद्रा XUV500 की चौड़ाई 1890 एमएम है, जो इस सेगमेंट में सबसे ज्यादा है। इसकी एमजी हेक्टर का व्हीलबेस 2750 एमएम का है, जो इन तीनों कारों में सबसे ज्यादा है। हालांकि सबसे ज्यादा 200 एमएम ग्राउंड क्लीयरेंस महिंद्रा XUV500 का है।
 
  एमजी हेक्टर जीप कंपास महिंद्रा XUV500 ह्यूंदै क्रेटा
लंबाई 4,655 mm 4,395 mm 4,585 mm 4,270 mm
चौड़ाई 1,835 mm 1,818 mm 1,890 mm 1,780 mm
ऊंचाई 1,760 mm 1,640 mm 1,785 mm 1,665 mm
व्हीलबेस 2,750 mm 2,636 mm 2,700 mm 2,590 mm
ग्राउंड क्लीयरेंस 192 mm 178 mm 200 mm 190 mm

स्पेसिफिकेशन- एमजी हेक्टर इंजन

4 of 8
MG Hector Red Front - फोटो : File
बात करते हैं सबसे पहले एमजी हेक्टर की, तो यह एसयूवी पेट्रोल और डीजल दोनों में आएगी। पेट्रोल वेरियंट में 1.5 लीटर का इंजन मिलेगा, जो 163पीएस की पावर और 250एनएम का टॉर्क देगा। साथ ही पेट्रोल इंजन के साथ 48V का माइल्ड हाइब्रिड सिस्टम भी मिलेगा, जो अतिरिक्त 20पीएस की पावर देगा। वहीं हेक्टर के डीजल वेरियंट में 2.0 लीटर का डीजल इंजन मिलेगा, जो 170पीएस की पावर और 350एनएम का टॉर्क देगा।
 
विज्ञापन

जीप कंपास इंजन

5 of 8
Jeep Compass-1
वहीं जीप कंपास में 1.4 लीटर का पेट्रोल इंजन मिलता है, जो 162 पीएस की पावर और 250एनएम का टॉर्क देता है। जबकि इसका 2.0 लीटर का मल्टीजेट डीजल इंजन 174पीएस की पावर और 350 एनएम का टॉर्क देगा। डीजल वेरियंट में ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन मिलता है, जबकि पेट्रोल इंजन में 6 स्पीड मैनुअल और 7 स्पीड ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन मिलता है।
 
विज्ञापन

महिंद्रा XUV500 इंजन

6 of 8
Mahindra XUV500 2019
महिंद्रा XUV500 पेट्रोल और डीजल दोनों इंजन ऑप्शन में आती है। महिंद्रा XUV500 में 2.2. लीटर का पेट्रोल इंजन मिलता है, जो 142 पीएस की पावर और 320 एनएम का टॉर्क देता है। इस इंजन के साथ 6 स्पीड मैनुअल गियरबॉक्स मिलता है। वहीं महिंद्रा XUV500 में 2.2 लीटर का mHawk डीजल इंजन मिलता है, जो 158पीएस की पावर और 360एनएम का टॉर्क देता है।
 
विज्ञापन

ह्यूंदै क्रेटा इंजन

7 of 8
Hyundai Creta
वहीं इन कारों में सबसे सस्ती कार की बात करें, तो क्रेटा एक पेट्रोल इंजन और डीजल इंजन ऑप्शन के साथ मिलती है। इसमें 1.6 लीटर का पेट्रोल इंजन मिलता है, जो 124पीएस की पावर और 151 एनएम का टॉर्क देता है। इसमें 6 स्पीड मैनुअल और 6 स्पीड ऑटोमैटिक यूनिट मिलती है। वहीं क्रेटा में 1.4 लीटर का डीजल इंजन मिलता है, जो 90 पीएस की पावर और 220 एनएम का टॉर्क देता है, इसमें 6 स्पीड मैनुअल गियरबॉक्स मिलता है। इसके अलावा क्रेटा में 1.6 लीटर का डीजल इंजन मिलता है, जो 128 पीएस की पावर और 260 एनएम का टॉर्क देता है। इस इंजन के साथ 6 स्पीड ऑटोमैटिक गियरबॉक्स और 6 स्पीड मैनुअल गियरबॉक्स मिलता है।
 
विज्ञापन

आखिरी निष्कर्ष

8 of 8
Hyundai Creta
एमजी हेक्टर में जो फीचर मिलते हैं, जो वे इन तीनों एसयूवी में नहीं मिलते हैं। वहीं हेक्टर देश की पहली 5जी इंटरनेट कनेक्टेड कार है, जिसके साथ एयरटेल का e-sim मिलता है। अगर आप XUV500 या जीप कंपास खरीदने की सोच रहे हैं, तो आप हेक्टर पर शिफ्ट कर सकते हैं। वहीं हेक्टर पेट्रोल में हाइब्रिड इंजन मिलता है। कुल मिलाकर देखा जाए तो हेक्टर इस रेंज में अच्छा पैकेज है।         
 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें