फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Viral: सिर पर दुपट्टा और सलवार-सूट में करोड़ों की स्पोर्ट्स कार चलाती दिखीं आंटी, इंटरनेट पर जीता लोगों का दिल

Sun, 28 Jun 2026 01:51 PM IST
धर्मेंद्र कुमार सिंह फीचर डेस्क, अमर उजाला

सार

Viral Video: सोशल मीडिया पर इन दिनों एक वीडियो ने लोगों का दिल जीत लिया है। इसमें एक महिला करोड़ों की पोर्शे स्पोर्ट्स कार चलाती हुई दिख रही है। सबसे खात है कि उन्होंने भारतीय पोशाक पहना हुआ है। 
विज्ञापन
1 of 1
सिर पर दुपट्टा और सलवार-सूट में करोड़ों की स्पोर्ट्स कार चलाती दिखीं आंटी - फोटो : instagram
Viral Video: दिल्ली-एनसीआर की सड़कों पर दौड़ती लाल पोर्शे लोगों के बीच चर्चा का विषय बनी हुई है। इसकी वजह यह है कि सलवार-कमीज पहने एक महिला कार को चला रही है। सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो ने लोगों का ध्यान अपनी तरफ खींचा है। अब इस वीडियो को लोग सोशल मीडिया के अलग-अलग प्लेटफॉर्म पर शेयर कर रहे हैं। 

आमतौर पर इस तरह की लग्जरी स्पोर्ट्स कारों को खास लाइफस्टाइल और फैशन इमेज से जोड़ा जाता है। लेकिन इस वीडियो को देखकर कई लोग हैरान हैं। यही वजह कि पोर्शे कार चलाने वाली महिला सोशल मीडिया पर इन दिनों चर्चा का बड़ा विषय बनी हुई है। महिला ने तारीफ भी की है। उन्होंने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट कार चलाते हुए कई वीडियो शेयर किए हैं। 

क्यों वायरल हो रहा है वीडियो?

सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में महिला लाल रंग की पोर्शे स्पोर्ट्स कार चलाती दिख रही है। सबसे खास बात यह है कि उन्होंने सलवार-कमीज पहना हुआ है, जो भारत का पारंपरिक पहनावा है और उनके सिर पर दुपट्टा भी है। लग्जरी कार और पारंपरिक लुक के इस अनोखे मेल ने लोगों को आकर्षित किया है। 




Viral Video: उम्र के इस पड़ाव पर भी गजब का साहस, स्काईडाइविंग के दौरान 18 हजार फीट से कूदे दादाजी

सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो को लाखों लोग देख चुके हैं और जमकर प्रतिक्रिया दे रहे हैं। कई लोगों मानते हैं कि इस वीडियो ने उन धारणाओं को तोड़ने का काम किया है, जिनमें तेज रफ्तार स्पोर्ट्स कारों को सिर्फ एक तरह की छवि से जोड़ा जाता है। 

Viral Video: जब पीछे दौड़ा 300 किलो का भालू, महिला ने दिखाई ऐसी सूझबूझ कि बच गई जान

वीडियो पर लोगों ने हजारों की संख्या में प्रतिक्रिया दी है। कई यूजर्स ने उनेक आत्मविश्वास की तारीफ की है, तो कई लोगों का कहना है कि यह भारतीय महिलाओं की बदलती पहचान का प्रतीक है। बता दें कि वीडियो में दिख रही हैं महिला का नाम निक्की दहिया है, जो एक सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर भी हैं। 
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें