Vladimir Putin Lifestyle: रूस और यूक्रेन के बीच भीषण युद्ध जारी है। रूसी हमले की वजह से यूक्रेन में हालात बदतर होते जा रहे हैं। दोनों देशों के बीच करीब डेढ़ महीने से युद्ध हो रहा है, लेकिन कोई भी झुकने को तैयार नहीं है। लेकिन इस जंग के बीच रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन की सबसे ज्यादा चर्चा हो रही है। पुतिन की लाइफस्टाइल के बारे में अलग-अलग दावे किए जा रहे हैं। अब एक रिपोर्ट में ऐसा दावा किया गया जिसके बारे में जानकर लोग हैरान हैं।
रूस के राष्ट्रपति पुतिन की पहचान एक सख्त नेता के तौर पर है। इसके अलावा पुतिन आलीशान जीवन व्यतीत करते हैं। उनकी लाइफस्टाइल की चर्चा अक्सर होती है। शानदार लाइफ व्यतीत करने वाले रूस के राष्ट्रपति के नहाने का तरीका भी बिल्कुल अलग है। एक रिपोर्ट में दावा किया गया है कि व्लादिमीर पुतिन हिरण के खून से नहाते हैं।
विज्ञापन
2 of 7
खून से नहाते हैं रूस के राष्ट्रपति पुतिन?
- फोटो : twitter/https://twitter.com/KremlinRussia
हिरण के खून से नहाते हैं पुतिन
इस मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, रूसी राष्ट्रपति पुतिन हिरण के सींग (Deer Antlers) के खून से स्नान करते हैं। इसके अलावा बताया गया है कि उन्होंने कैंसर विशेषज्ञ के साथ कई बार यात्राएं की हैं।
विज्ञापन
3 of 7
खून से नहाते हैं रूस के राष्ट्रपति पुतिन?
- फोटो : facebook/ https://www.facebook.com/sachinkumbhar9865 and https://www.facebook.com/micaih.gabrielmalikebu
मीडिया रिपोर्ट में दावा किया गया है कि राष्ट्रपति पुतिन हिरण के सींग से निकाले गए अर्क से नहाते हैं। बताया जाता है कि ऐसे स्नान करने से पुतिन की शारीरिक शक्ति बढ़ती है।
4 of 7
खून से नहाते हैं रूस के राष्ट्रपति पुतिन?
- फोटो : पीटीआई
रिपोर्ट के मुताबिक, पुतिन कहीं भी जाते हैं, तो उनके साथ एक कैंसर विशेषज्ञ भी जाता है। इस रिपोर्ट के आने के बाद पुतिन को लेकर कई तरह की बातें की जा रही हैं।
विज्ञापन
5 of 7
राष्ट्रपति पुतिन के बदले चेहरे का राज
- फोटो : Pixabay
सेहत को लेकर सतर्क रहते हैं पुतिन
रूस-यूक्रेन युद्ध की वजह से पुतिन अपनी सेहत को लेकर ज्यादा सावधान रहते हैं। इस मीडिया रिपोर्ट में कहा गया है कि वर्तमान में पुतिन सेंट्रल क्लिनिकल अस्पताल के डॉक्टरों के साथ ही किसी भी यात्रा पर जाते हैं।
विज्ञापन
6 of 7
खून से नहाते हैं रूस के राष्ट्रपति पुतिन?
- फोटो : iStock
डॉक्टरों की टीम में कैंसर विशेषज्ञ
राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन की जो डॉक्टरों की टीम हैं उसमें कैंसर विशेषज्ञ एवगेनी सेलिवानोव भी हैं। पुतिन के साथ सेलिवानोव ने 35 बार यात्राएं की हैं।
खून से नहाते हैं रूस के राष्ट्रपति पुतिन?
- फोटो : @mfa_russia1
क्या है पुतिन के खून से नहाने का राज
रिपोर्ट में सूत्रों के हवाले से कहा गया है कि इस समय पुतिन कई स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं से परेशान हैं। पुतिन द्वारा हिरण के सींग के खून का नहाने में इस्तेमाल करने के बाद रूस में एंटलर बाथ का चलन बढ़ गया है। माना जाता है हिरण के सींग के खून से कार्डियोवैस्कुलर सिस्टम और स्किन फिर से जीवित होती है। बताया गया है कि पुतिन के अलावा रूस के कई अमीर लोग ऐसा स्नान करते हैं।