फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रूस की इस छोटी बच्ची को लोग बता रहे हैं दुनिया की सबसे खूबसूरत बच्ची

Wed, 16 Oct 2019 05:49 PM IST
नवनीत राठौर फीचर डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
यलीना यकूपोवा - फोटो : सोशल मीडिया
दुनिया में सबसे सुंदर और बुद्धिमान के तलाश में हर साल प्रतियोगिता आयोजित की जाती है। इस प्रतियोगिता के बारे में आपने जरूर सुना और देखा होगा। बता दें कि इस प्रतियोगिता के द्वारा किसी एक महिला के सिर पर उस साल का सबसे सुंदर और बुद्धिमान होने का ताज पहनाया जाता है। लेकिन मात्र 6 साल की एक मासूम बच्ची को अभी से ही दुनिया की सबसे सुंदर बच्ची बना दिया गया है। यह बच्ची महज चार साल की उम्र से ही मॉडलिंग कर रही है।
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 5
यलीना यकूपोवा - फोटो : सोशल मीडिया
हम जिस छोटी बच्ची के बारे में बात कर रहे हैं उसका नाम यलीना यकूपोवा है। 4 साल की उम्र से मॉडलिंग कर रही यलीना की बहुत अच्छी लोकप्रियता है। इस बच्ची के इंस्टाग्राम अकाउंट पर करीब 22 हजार फॉलोअर्स हैं। सबसे खास बात यह है कि यलीना के फैंस उसे ‘दुनिया की सबसे क्यूट बच्ची’ बता रहे हैं। इस बच्ची की तस्वीर देखने के बाद ये बात सच भी लगती है।
विज्ञापन

3 of 5
यलीना यकूपोवा - फोटो : सोशल मीडिया
रुस के मॉस्को से संबंध रखने वाली यलीना कई फैशन कैंपेन का हिस्सा रही हैं। इसके अलावा यलीना ने बच्चों के कपड़ो के मशहूर ब्रांड मोनालिसा किड्स और ग्लोरिया जीन्स के लिए विज्ञापन भी कर चुकी हैं। विज्ञापन में यलीना अपनी मोहक मुस्कान के द्वारा सबका दिल जीत लेती हैं।

4 of 5
यलीना यकूपोवा - फोटो : सोशल मीडिया
यलीना का इंस्टाग्राम अकाउंट खूबसूरत तस्वीरों से भरा हुआ है। उनकी हर तस्वीर को हजारों लाइक्स मिलते हैं। बता दें कि इनकी फैन फॉलोइंग केवल रुस में ही नहीं बल्कि अमेरिका, ब्रिटेन, जर्मनी समेत पूरी दुनिया में है। यलीना के फॉलोअर्स सिर्फ उनकी तस्वीरों को लाइक ही नहीं करते हैं बल्कि उस पर प्यार से भरे हुए टिप्पणी भी करते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
यलीना यकूपोवा - फोटो : सोशल मीडिया
यलीना के मैनेजर रोमन कुखर कहते हैं, ‘बीते कुछ समय में अलीना पॉपुलैरिटी बहुत बढ़ी है। वह अपने काम को लेकर बेहद संजीदा है। इतनी छोटी उम्र में फैशन इंडस्ट्री में उसने बड़ा मुकाश हासिल किया है। उसके काम करने का तरीका भी बहुत प्रोफेशनल है।’ 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें