Russia Ukraine War: यूक्रेन ने रूस के 4000 किलोमीटर घुसकर पांच एयरबेस पर हमला किया है। इस हमले से रूस-यूक्रेन के बीच जंग तीन सालों के बाद अब निर्णायक मोड़ पर पहुंच चुकी है। यूक्रेन ने रूस के हवाई ठिकानों पर हमला किया, जिसमें जमीन पर मौजूद 41 रूसी बमवर्षक विमान तबाह हो गए। यूक्रेन ने रूस पर 2022 से अब तक का सबसे घातक हमला किया है। यूक्रेन के हमले के बाद रूस के राष्ट्रपति पुतिन आगबबूला हो गए हैं।
कहा जा रहा है कि रूस अब यूक्रेन पर महाविनाशकारी जवाबी कार्रवाई कर सकता है। रूस के पास कई घातक मिसाइलें और ऐसे हथियार हैं, जिनसे हमला करने पर पूरी दुनिया हिल सकती है। इनमें दुनिया की सबसे घातक मानी जाने वाली रूस की "RS-28 सरमत" और "शैतान-2"(सतान-2) मिसाइल का नाम शामिल है। आज हम आपको अपनी खबर में रूस के कुछ सबसे खतरनाक हथियार के बारे में बताएंगे, जो पूरी दुनिया में तबाही ला सकते हैं।