फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इस देश में रोबोट बनवा रहे जोड़ियां, अब 'रिश्ते ऊपर वाला बनाता है' हुई पुरानी बात

Sun, 17 Feb 2019 04:07 PM IST
सोनू शर्मा फीचर डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 6
Robot Marriage Hunting - फोटो : The Yomiuri Shimbun via The Japan News
अब तक तो आपने सुना था कि जोड़ियां ऊपर वाला बनाता है, लेकिन दुनिया में एक ऐसा देश भी है, जहां ये सब बातें पुरानी हो गई हैं। यहां ऊपर वाला नहीं बल्कि रोबोट लोगों के रिश्ते जोड़ रहे हैं। 
विज्ञापन

2 of 6
robot
हाल ही में जापान की राजधानी टोक्यो में जीवन साथी खोजने के लिए एक प्रोग्राम आयोजित किया गया, जिसमें लड़के-लड़कियों के अलावा कई रोबोट्स ने भी हिस्सा लिया। दरअसल, रोबोट्स उन युवक-युवतियों की बातें उन तक पहुंचा रहे थे, जो एक-दूसरे से बात करने में शरमा रहे थे। 
विज्ञापन

3 of 6
couple
टोक्यो स्थित आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस, रोबोटिक्स और अन्य तकनीक पर काम करने वाली कंटेंट इनोवेशन प्रोग्राम (सीआईपी) एसोसिएशन ने यह प्रोग्राम आयोजित किया था, जिसमें 25 से 39 साल के 28 लड़के-लड़कियों ने हिस्सा लिया। हैरानी की बात तो ये है कि इन रोबोट्स की वजह से इस प्रोग्राम में चार जोड़ियां भी बन गईं। 

4 of 6
robot
बता दें कि रोबोट्स के अंदर लड़के-लड़कियों से संबंधित उनकी इच्छा, शौक और जॉब जैसी जानकारियां फीड की गई थीं और उसी के आधार पर इस प्रोग्राम में भाग लेने वालों से सवाल पूछे गए। कंटेंट इनोवेशन प्रोग्राम के एक अधिकारी ने बताया कि रोबोट्स ऐसे लोगों की मदद कर रहे हैं, जो अपनी शादी की बात नहीं कर पाते या फिर बात करने में शरमाते हैं। 
विज्ञापन

5 of 6
robot
इस कार्यक्रम में भाग लेने वाली एक युवती ने बताया कि मुझे रोबोट्स की मदद से वैसा ही जीवन साथी मिली, जिसकी मैं इच्छा रखती थी। वहीं, एक अन्य युवक ने बताया कि रोबोट ने मेरी काफी मदद की, उसने लड़की के सामने मेरे बारे में सब कुछ समझा और बता दिया और मुझे इस दौरान कुछ भी कहने की जरूरत नहीं पड़ी। 
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
konkatsu japan - फोटो : Japan Trends
जापान में इस तरह के कार्यक्रम अक्सर होते रहते हैं, जिनमें लोग अपने-अपने पार्टनर्स ढूंढते हैं। इसे जापानी भाषा में 'कोनकात्सु' कहा जाता है। लेकिन ऐसा पहली बार हुआ है, जब इस तरह के प्रोग्राम में दो लोगों की बातें एक-दूसरे तक पहुंचाने के लिए रोबोट की मदद ली गई। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें