Richest Dog Of The World: आपने दुनिया के सबसे अमीर आदमी के बारे में तो सुना होगा, लेकिन शायद ही आप दुनिया के सबसे अमीर कुत्ते के बारे में जानते होंगे। अमीरों की आलीशान लाइफस्टाइल के बारे में तो आपने बहुत सुना होगा, लेकिन आज हम आपको दुनिया के सबसे अमीर कुत्ते के बारे में बताने जा रहे हैं, जिसकी लक्जरी लाइफ के बारे में जानकर आपके होश उड़ जाएंगे। इस कुत्ते की क्वालिटी ऑफ लाइफ की तुलना दुनिया के किसी आम इंसान से की जाए तो ये उससे काफी ऊपर नजर आएगी। इस तरह का शानदार जीवन बहुत से इंसानों के नसीब में भी नहीं होता है। आइए आपको इस कुत्ते के बारे में विस्तार से बताते हैं।
इस डॉग का नाम Gunther VI है, जो एक जर्मन शेफर्ड (German Shepherd) है। इस कुत्ते के नाम करीब 30 अरब की संपत्ति है। यह असाधारण पशु बीएमडब्ल्यू की सवारी करता है। इस कुत्ते के नाम कई बंगले तो हैं ही, इसके आवाला एक फुटबॉल क्लब भी है।