फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कभी गलती से पहनते थे उल्टी पैंट, आज बन गया फैशन

Mon, 03 Jun 2019 04:37 PM IST
प्रशांत राय फीचर डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
- फोटो : social media
फैशन को लेकर लोगों के मन में तरह-तरह के सवाल उठते रहते हैं। क्योंकि जितनी तेजी से फैशन की परिभाषा बदल रही है। लोगों के लिए फैशन को समझना मुश्किल हो गया है। हर नए दिन के साथ फैशन की दुनिया में कुछ नया और अनोखा देखने को मिल रहा है।
विज्ञापन

2 of 5
- फोटो : social media
साल 2019 में अजीबो-गरीब चीजें ट्रेंड कर रही हैं। हाल ही में एक ऐसी जींस वायरल हो रही है, जिसे देख आप अपनी हंसी नहीं रोक पाएंगे।
विज्ञापन

3 of 5
- फोटो : social media
यह वियर्ड जींस सोशल मीडिया पर खूब छा रही है। इससे पहले एक और जींस वायरल हुई थी, जिसका एक पैर स्ट्रेस तो दूसरा पैर वाइड फ्लेयर स्टाइल में था। इस जींस को फैशन डिजाइनर Ksenia और Anton Schnaider के ब्रांड Ksenia Schnaider ने अनोखी डेनिम डिजाइन की है, जो शायद किसी ने नहीं सोचा होगा।  इन डेनिम पेंट्स की एक साइड तो स्किनी यानी टाइट फिटिंग की है, तो वहीं दूसरी साइड काफी लूज बेल बॉटम स्टाइल में है।

4 of 5
- फोटो : social media
इस बार जींस उल्टी पहनने का ट्रेंड सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। लोग गलती से कभी पैंट या टी-शर्ट उलटी पहन लिया करते थे, लेकिन अब यही गलती फैशन बन गया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
- फोटो : social media
बता दें कि ये जींस 1000 से लेकर 1500 तक में मिल जा रही है। ये जींस उल्टी तरह से डिजाइन की गई है, जिसकी स्टिचिंग और अंदर की पॉकेट बाहर की तरफ है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें