फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Earth Core Temperature: मंगल जैसी वीरान हो जाएगी धरती! बहुत तेजी से ठंडी हो रही पृथ्वी, वैज्ञानिक के खुलासे से दुनिया हैरान

Thu, 20 Jan 2022 05:08 PM IST
धर्मेंद्र सिंह फीचर डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 4
मंगल जैसी वीरान हो जाएगी धरती! - फोटो : iStock
क्या हमारी धरती मंगल और बुध ग्रह की तरह वीरान हो जाएगी? यह सवाल इसलिए उठ रहा है, क्योंकि उम्मीद से ज्यादा तेज गति से पथरीले ग्रहों की तरह धरती होती जा रही है। एक रिसर्च में यह चौंकाना वाला खुलासा हुआ है। रिसर्च के मुताबिक, धरती का केंद्र (गर्म मैग्मा) का इलाका अपनी तय गति से ज्याजा तेजी से ठंडा होता जा रहा है।

धरती का केंद्र तेजी से क्यों ठंडा हो रहा है इसकी प्रक्रिया को समझने के लिए वैज्ञानिक शोध कर रहे हैं। वैज्ञानिक धरती के कोर और मैंटल के बीच मौजूद खनिजों की थर्मल कंडक्टिविटी की स्टडी कर रहे हैं। अगर तेजी से कोर की गर्मी बाहरी परतों पर आती है, तो पृथ्वी उतनी ही तेजी से केंद्र की गर्मी खो देगी। गर्मी खत्म होने के बाद पृथ्वी का चुंबकीय क्षेत्र, गुरुत्वाकर्षण जैसी ताकतें समाप्त हो जाएंगी। आइए जानते हैं कि अगर ऐसा होता है तो इंसानों पर क्या असर पड़ेगा?
विज्ञापन

2 of 4
मंगल जैसी वीरान हो जाएगी धरती! - फोटो : iStock
नई रिसर्च में हुआ चौंकाने वाला खुलासा

कार्नेगी इंस्टीट्यूशन फॉर साइंस के ईटीएच के प्रोफेसर मोतोहिको मुराकामी ने ब्रिजमैनाइट की ऊष्मीय चालकता को लेकर शोध किया है। उन्होंने चौंकाने वाला खुलासा करते हुए कहा कि इस शोध में पता चला कि ब्रिजमैनाइट की ऊष्मीय चालकता उम्मीद से डेढ़ गुना अधिक थी। 
विज्ञापन

3 of 4
मंगल जैसी वीरान हो जाएगी धरती! - फोटो : iStock
अर्थ एंड प्लैनेटरी साइंस लेटर्स जर्नल में मोतोहिको और उनकी साथियों की यह स्टडी प्रकाशित हुई है। मोतोहिको का कहना है कि इस स्टडी के बाद अब हमे एक बार पिर धरती की उत्पत्ति को लेकर स्टडी करनी चाहिए। उसके परतों की जांच करनी चाहिए, क्योंकि धरती का केंद्र (अंदर का हिस्सा) ठंडा होता जा रहा है जिसका असर धरती से निकलने वाली तरंगों पर पड़ रहा है। ऐसा ही कुछ मंगल और बुध ग्रह पर हुआ था जो अब विरान हैं। 
विज्ञापन

4 of 4
मंगल जैसी वीरान हो जाएगी धरती! - फोटो : iStock
ऐसे पता चला कि धरती ठंडी हो रही है

इन शोधकर्ताओं ने प्रयोगशाला में ब्रिजमेनाइट की तापीय चालकता को मापने के लिए एक माप प्रणाली विकसित की है। इससे पता चलता है कि धरती के अंदर दबाव और तापमान में क्या बदलाव हो रहा है। इस शोध में पता चला कि धरती के केंद्र से मेंटल में गर्मी का प्रवाह तेजी से हो रहा है जो पहले की तुलना में ज्यादा है। अधिक ऊष्मा प्रवाह की वजह से धरती ठंड होती है। इन विशेषज्ञों का कहना है कि इस बदलाव की वजह से धरती ठंडी होती जा रही है। 

 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें